POCO ने F9 सीरीज में F9 Ultra और F9 Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 सीरीज चिप, 200MP कैमरा और 185Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।
पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर
धांसू परफॉर्मेंस के लिए POCO F9 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिप 4.6GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड पर काम करती है। F9 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 V SoC मिलता है। दोनों फोन में VisionBoost D8 चिप, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने फोन में LiquidCool 3D IceLoop जैसी कूलिंग तकनीक भी दी है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग या हैवी टास्किंग के दौरान टेंपरेचर कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।
200MP कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS का सपोर्ट मिलता है। POCO F9 Ultra में इसके साथ 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। F9 Ultra से 8K/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। F9 Pro में 200MP मुख्य कैमरे के साथ 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है और यह 4K/60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
मिली 8050mAh की बड़ी बैटरी
POCO F9 Ultra के सबसे बड़े हाइलाट्स में इसकी 8050mAh बैटरी शामिल है। फोन में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। साथ ही वायरलेस और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है। F9 Pro में 6330mAh की बैटरी है और इसमें भी 100W वायर्ड तथा 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Bose ऑडियो सिस्टम भी खास
POCO F9 Ultra में ऑडियो पर भी खास ध्यान दिया गया है। फोन में Bose-ब्रांडेड 2.1 साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसमें मुख्य स्पीकर्स के साथ एक लाइट-अप सबवूफर मॉड्यूल शामिल है। यह मॉड्यूल नोटिफिकेशन और रिदम लाइट के तौर पर भी काम कर सकता है। गेमिंग के लिए Bose का गेम ऑडियो इंजन भी दिया गया है।
दोनों स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे डस्ट और पानी से सुरक्षा मिलती है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन Android 16 बेस्ड HyperOS 3 पर चलते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन डिवाइसेज को चार साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने हैं।
POCO F9 Ultra और F9 Pro की कीमत
POCO F9 Ultra की शुरुआती कीमत 799 डॉलर (करीब 76,000 रुपये) रखी गई है। यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,199 डॉलर (करीब 1.14 लाख रुपये) तक जाती है। वहीं, POCO F9 Pro की शुरुआती कीमत 699 डॉलर (करीब 66,000 रुपये) है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसका 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल 769 डॉलर (करीब 73,000 रुपये) में आया है।
कंपनी ने दोनों फोन को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा। F9 Ultra को Black और Dark Cherry कलर में, जबकि F9 Pro को Aurora Green, Black और White कलर में खरीदा जा सकेगा। हालांकि, भारत में इन डिवाइसेज को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.