प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित इजरायल दौरे से पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत की खुलकर तारीफ की है. यरुशलम में मेजर अमेरिकन ज्यूइश ऑर्गनाइजेशन की एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने भारत और इजरायल के बीच संबंधों को जबरदस्त गठबंधन बताया. नेतन्याहू ने कहा कि अगले सप्ताह भारत के प्रधानमंत्री इजरायल आने वाले हैं और दोनों देश हर तरह के सहयोग पर चर्चा करेंगे. उन्होंने भारत की 1.5 अरब की आबादी का जिक्र करते हुए कहा कि इजरायल भारत में बेहद लोकप्रिय है.
प्रधानमंत्री मोदी इसी महीने इजरायल का दौरा कर सकते हैं. हालांकि आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संकेत हैं कि नई दिल्ली में होने वाली एआई समिट के बाद वे 27-28 फरवरी को इजरायल जा सकते हैं. यह दौरा रणनीतिक, रक्षा, साइबर सुरक्षा और तकनीक के क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा दे सकता है. यह प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला इजरायल दौरा होगा. इससे पहले वे 2017 में इजरायल गए थे. वह ऐतिहासिक यात्रा दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुई थी. उस दौरान रक्षा सहयोग, कृषि, जल प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी साझेदारी पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई थी.
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu:
Who’s coming here next week? Narendra Modi. Tremendous alliance between Israel and India, and we are going to discuss all sorts of cooperation. Now, you know, India is not a small country. It has 1.5 billion people. In India, Israel is… pic.twitter.com/8AGpnZp0Vk
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) February 16, 2026
क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा संभव
आगामी मुलाकात में दोनों नेता द्विपक्षीय सहयोग के साथ-साथ पश्चिम एशिया की मौजूदा सुरक्षा स्थिति और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श कर सकते हैं. साल की शुरुआत में भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें गाजा से जुड़े शांति प्रयासों और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा हुई थी. प्रधानमंत्री मोदी ने उस बातचीत में न्यायपूर्ण और टिकाऊ शांति के लिए भारत के समर्थन को दोहराया था.
मजबूत व्यक्तिगत और कूटनीतिक संबंध
मोदी और नेतन्याहू के बीच व्यक्तिगत स्तर पर भी अच्छे संबंध माने जाते हैं. पिछले वर्षों में दोनों नेताओं ने कई मंचों पर एक-दूसरे के साथ निकटता दिखाई है. यह संभावित दौरा भारत-इजरायल संबंधों को नई ऊर्जा देने वाला साबित हो सकता है. रक्षा, तकनीक, नवाचार और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग और गहरा होने की उम्मीद है.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.