प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान पहुंचे हैं। इससे पहले वह उज्बेकिस्तान के दौरे पर थे। इस दौरान दोनों देशों के बीच टेररिज्म के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और डिफेंस में सहयोग को लेकर अहम समझौते हुए। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा में पीएम मोदी की कविताएं रहीं। पीएम ने ये कविताएं खुद लिखी हैं। उज्बेकिस्तान के छात्रों ने इन कविताओं को हिंदी में याद किया और पीएम मोदी के सामने सुनाया।
पीएम की कविताओं की जबरदस्त लोकप्रियता उनके उज्बेकिस्तान दौरे की एक खास बात रही। उज्बेकिस्तान के प्रेसिडेंट ने कुकसरॉय पैलेस में एक अनौपचारिक रात्रि भोज का आयोजन किया था। इस दौरान पीएम मोदी की कविता “अभी तो सूरज उगा है” पर आधारित एक खास म्यूजिकल परफॉर्मेंस रखी गई। मोदी की लिखी कविताओं के पाठ को दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह जल्द ही बातचीत की सबसे यादगार बातों में से एक बन गई।
छात्रों ने दो भाषाओं में सुनाई तीन कविताएं
ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में स्टूडेंट्स और एकेडमिक कम्युनिटी के साथ पीएम मोदी की बातचीत के दौरान एक खास कल्चरल पल देखने को मिला, जब उज्बेक स्टूडेंट्स एक साथ आए और प्रधानमंत्री के सामने पॉपुलर कविताएं गाईं और सुनाईं, जो असल में पीएम मोदी ने खुद लिखी हैं। स्टूडेंट्स ने तीन कविताएं पेश कीं, जिनमें से हर एक हिंदी और उज्बेक दोनों भाषाओं में सुनाई गई।
छात्रों ने सुनाई ये तीन कविताएं
- ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज के चौथे साल के स्टूडेंट मिस्टर केल्डियोरोव दिलहुशबेक ने हिंदी में “अभी तो सूरज उगा है” कविता सुनाई। इसका उज्बेक ट्रांसलेशन तीसरे साल की छात्रा दिलशोदा जुराबोएवा ने सुनाया।
- एक और कविता “नए भारत के नए संकल्प” में एक कॉन्फिडेंट और एस्पिरेशनल न्यू इंडिया की भावना को दिखाया गया। इसे हिंदी में चौथे साल के छात्र ओटाबेक अमीरोव ने सुनाया, जबकि इसका उज्बेक ट्रांसलेशन यूनिवर्सिटी के तीसरे साल के स्टूडेंट मिस्टर इकरोमखुजा सादिल्लाएव ने सुनाया।
- स्टूडेंट्स ने “मानवता को कहीं न लग जाए दाग” भी सुनाया, जो इंसानियत, दया और शांति पर आधारित एक कविता है। इसे हिंदी में तीसरे साल की स्टूडेंट ओरज़ू कुलदोशेवा ने सुनाया, जबकि इसका उज्बेक ट्रांसलेशन यूनिवर्सिटी की तीसरे साल की स्टूडेंट फयोजा अब्दुरसुलोवा ने सुनाया।
यह भी पढ़ें-
ताशकंद में PM मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, अब पहुंचे किर्गिजस्तान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.