- कॉपी लिंक
PM मोदी और ट्रम्प आखिरी बार फ्रांस में G7 समिट के दौरान मिले थे। तस्वीर 17 जून 2026 की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया- दोनों नेताओं ने कूटनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की।
दोनों नेताओं के बीच इस साल की यह चौथी फोन पर बातचीत है। दोनों लीडर्स जून में G7 समिट के दौरान फ्रांस में मिले थे।

दोनों नेताओं ने व्यापार और डिफेंस पर बातचीत की
व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, तकनीक और दूसरे क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग की समीक्षा की।
दोनों ने भारत-अमेरिका की कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए लगातार संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।
मोदी और ट्रम्प ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और सुरक्षा को आगे बढ़ाने की कोशिशों पर विचार साझा किए।
2026 में चौथी बार फोन पर चर्चा
PM मोदी और ट्रम्प की बीच आज की बातचीत दोनों के बीच साल में चौथी बातचीत है।
- 2 फरवरी 2026: यह इस साल की पहली फोन पर बातचीत थी। उस समय भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर चर्चा हुई थी। PM मोदी ने ट्रम्प के भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% करने पर धन्यवाद दिया था।
- 24 मार्च 2026: ट्रम्प ने मोदी को फोन किया था। फरवरी से शुरू हुए ईरान जंग और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई। साथ ही तनाव कम करने और होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने पर चर्चा हुई।
- 14 अप्रैल 2026: अप्रैल में भी ट्रम्प ने मोदी को फोन किया था। करीब 40 मिनट बातचीत हुई। पश्चिम एशिया, होर्मुज और भारत-अमेरिका के बीच सहयोग की समीक्षा हुई। यह 2026 में दोनों नेताओं की तीसरी फोन बातचीत थी।
मोदी-ट्रम्प फ्रांस में G7 समिट के दौरान मिले थे
PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प की इस साल 17 जून को फ्रांस में मुलाकात हुई थी। उस समय ट्रम्प ने कहा था कि,
जब तक मैं प्रेसिडेंट हूं, व्हाइट हाउस में मोदी का हमेशा अच्छा दोस्त मौजूद रहेगा। अगर भारत पर हमला होता है और मोदी लीडर होंगे तो हम उनकी मदद करेंगे।

वहीं ट्रम्प के साथ द्विपक्षीय बैठक में मोदी ने कहा कि समुद्र में भारतीयों की सुरक्षा जरूरी है। उम्मीद है कि ईरान के साथ डील में भारतीयों की सुरक्षा पक्की की जाएगी।

ट्रम्प 2027 की शुरुआत में भारत आ सकते हैं
राष्ट्रपति ट्रम्प साल 2027 की शुरुआत में भारत आ सकते हैं। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ये बयान दिया।
ये ट्रम्प की राष्ट्रपति रहते हुए दूसरी भारत यात्रा हो सकती है। इससे पहले ट्रम्प साल 2020 में पहली बार भारत यात्रा पर आए थे। वे अहमदाबाद में ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
रूबियो से पूछा गया कि वे भारत की प्रगति, विकास और वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका को कैसे देखते हैं, तो उन्होंने कहा, ‘हम PM मोदी और उनके किए गए कार्यों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।’
—————————
यह खबर भी पढ़ें…
ईरान ने अमेरिकियों से कहा- ट्रम्प भरोसे के लायक नहीं: मिडटर्म चुनाव से पहले सही फैसला लेने को कहा; परमाणु हथियार बनाने के दावे से भी इंकार

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिकी वोटरों के नाम 25 पेज की खुली चिट्ठी जारी की है। इसमें राष्ट्रपति ट्रम्प को भरोसे के लायक नहीं बताया गया है और अमेरिकी लोगों से सोच-समझकर फैसला लेने की अपील की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
