मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित हजारगो इंडस्ट्रीज में मंगलवार रात करीब 9:45 बजे भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। वेस्ट मैनेजमेंट और केमिकल कचरे के निपटान का काम करने वाली इस कंपनी में रखे केमिकल ड्रमों में लगातार धमाके हो रहे हैं, जिससे आग तेजी से फैली और लपटें आसपास की अन्य कंपनियों तक पहुंच गईं। हालात को देखते हुए आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इंदौर समेत आसपास के शहरों से दमकल की गाड़ियां लगातार मौके पर पहुंच रही हैं और अब तक 14 फायर फाइटर आग बुझाने में जुटी हैं। दूर से दिखाई दे रहा धुएं का गुबार आग इतनी भीषण है कि काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है। आग पर काबू पाने के लिए नगर पालिका और निजी टैंकरों से लगातार पानी सप्लाई की जा रही है, जबकि रेत भी मंगवाई गई है। आग की चपेट में एक जेसीबी और एक हाइड्रा वाहन जलकर खाक हो गए हैं। घटना की तस्वीरें देखिए धार कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे
मौके पर एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर, एसडीएम राहुल गुप्ता, कार्यपालन मजिस्ट्रेट राहुल गायकवाड़, तहसीलदार शिवानी श्रीवास्तव समेत प्रशासनिक और पुलिस अमला मौजूद है। धार कलेक्टर भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। नगर पुलिस अधीक्षक रवि सोनेर के अनुसार, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। क्या करती है हजारगो इंडस्ट्रीज
पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया (धार) में स्थित हजारगो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड एक वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी है, जिसकी स्थापना 2011 में हुई थी। कंपनी खतरनाक (हैजार्डस) और गैर-खतरनाक औद्योगिक कचरे के निपटान के साथ ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग का काम करती है। फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकल, प्लास्टिक और इलेक्ट्रॉनिक कचरे को सुरक्षित तरीके से प्रोसेस करना इसका मुख्य कार्य है। पहले इसका नाम आर.के. स्टील एंड स्क्रैप सप्लायर्स प्राइवेट लिमिटेड था। खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.