FM Nirmala Sitharaman: सोशल मीडिया पर कई चीजें रातों- रात वायरल हो जाती हैं. खासतौर से फोटोज और वीडियोज तो आते ही वायरल हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक इनवेस्टमेंट प्लान के बारे में बता रही हैं. इस वीडियो को देख कई लोग झांसे में आ रहे हैं. अब इस वायरल वीडियो की सच्चाई सरकार ने खुद सामने लाई है.
क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल हो रहे इस वीडियो में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक इनवेस्टमेंट प्लान के बारे में बता रही हैं. जिसमें वो एक निवेश प्लेटफॉर्म के बारे में बताते हैं हुए कह रही हैं कि ये एक सरकारी प्रोग्राम है. जिसके जरिए 22 हजार रुपये का निवेश किया जा सकता है और 70 हजार रुपये तक रिटर्न के तौर पर मिल सकते हैं. हालांकि अब इस वीडियो की सच्चाई भी सामने आ गई है.
ये भी पढ़ें: Rupee News: तेल, रुपया और युआन… जानिए क्यों पुराने आर्थिक नियमों से नहीं संभल रही हमारी करेंसी
क्या है वीडियो की सच्चाई?
सरकारी एजेंसी पीआईबी के आधिकारिक X अकाउंट के जरिए ये वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें साफतौर पर लिखा है कि ये FAKE वीडियो है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘निवेश धोखाधड़ी से बचें. फेसबुक पर चल रहे एक विज्ञापन में एम्बेड किया गया वीडियो झूठे तरीके से ये दिखाता है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक ऐसे निवेश प्लेटफॉर्म का समर्थन कर रही हैं, जो 22,000 रुपये के निवेश पर प्रतिदिन 70,000 रुपये तक का रिटर्न देने का दावा करता है.’
💸 Don’t Fall for Investment Frauds❗
A video embedded in a Facebook advertisement falsely portrays the Union Finance Minister, Nirmala Sitharaman, endorsing an investment platform that claims to offer returns of up to ₹70,000 per day on an investment of ₹22,000.… pic.twitter.com/FmtDSY4OH7
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 27, 2026
आगे इस वीडियो को पीआईबी फैक्ट चेक ने झूठा बताते हुए लिखा है, ‘ये वीडियो पूरी तरह फर्जी है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है. न तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और न ही भारत सरकार ने किसी ऐसे निवेश योजना या प्लेटफ़ॉर्म का समर्थन, अनुमति या प्रचार किया है.’
धोखे बचकर रहे जनता
लोगों को सतर्क करते हुए पीआईबी की तरफ से लिखा गया है, ‘ठग अक्सर लोगों को ऑनलाइन धोखा देने के लिए नकली वीडियो और असामान्य रूप से ज्यादा रिटर्न देने का झांसा देते हैं. किसी भी निवेश से पहले या अपनी व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी शेयर करने से पहले, ऐसे दावों की आधिकारिक सरकारी स्रोतों से हमेशा पुष्टि करें. सतर्क रहें, क्लिक करने से पहले सोचें.’
ये भी पढ़ें: CNG Price: महंगी सीएनजी ने बढ़ाई सबकी परेशानी, टूट रहा लोगों का सब्र, ABP से बोले ड्राइवर्स- अब तो बस…
बता दें कि PIB फैक्ट चेक एक सरकारी एजेंसी है जो सरकारी योजनाओं और सरकार के नाम पर की जाने वाली ठगी का पर्दाफाश करती है. यदि आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है या कुछ संदिग्ध आपको नजर आता है तो आप इनके ऑफिशियल मोबाइल नंबर या वेबसाइट पर जानकारी दे सकते हैं.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.