Philips S7221 जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले फोन अमेजन पर आ गया है, जहां कंपनी ने फोन के कलर ऑप्शन्स के साथ इसके कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। अपकमिंग फोन में क्या होगा खास, चलिए डिटेल में बताते हैं…
फिलिप्स S7221 जल्द ही भारत में लॉन्च होगा, अमेजन माइक्रोसाइट लाइव
अमेजन की माइक्रोसाइट के अनुसार, फिलिप्स S7221 फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है और यह देश में ई-कॉमर्स साइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने अभी तक लॉन्च की कोई सटीक तारीख या फोन की कीमत का ऐलान नहीं किया है। यह फोन 6GB या 8GB रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध होगा। यानी फोन में हैवी रैम के साथ तगड़ा स्टोरेज भी मिलेगा। कंपनी ने यह भी बताया कि फोन 5G कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करेगा।
डिस्प्ले ‘मक्खन’ जैसा स्मूद
अमेजन लिस्टिंग से यह भी कंफर्म हो गया है कि अपकमिंग फिलिप्स S7221 में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला मक्खन जैसा स्मूद डिस्प्ले और अल्ट्रा मैक्स ऑडियो फीचर के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स होंगे। कंपनी ने यह भी बता दिया ह कि इस फोन में 64-मेगापिक्सेल का AI-सपोर्टेड रियर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 16-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा होगा।
दिखने में भी धांसू
अमेजन माइक्रोसाइट पर जारी फिलिप्स S7221 की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फोन में सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट वाला फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फोन के पिछले हिस्से में टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में एक रैक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो कैमरे वर्टिकल पॉजीशन में लगे हैं और साथ में एक गोल LED फ्लैश भी है। बैक पैनल पर बीचोंबीच Philips की ब्रांडिंग भी देखी जा सकती है।
तीन कलर में आएगा नया फोन
अमेजन माइक्रोसाइट पर फिलिप्स S7221 को ब्लैक और सिल्वर फिनिश में दिखाया गया है, जबकि एक और तस्वीर में इसका व्हाइट कलर वेरिएंट भी दिख रहा है। फोन का फ्रेम फ्लैट है और कोने गोल हैं, जबकि इसका पिछला हिस्सा किनारों की तरफ थोड़ा मुड़ा हुआ लगता है।
माइक्रोसाइट से कंफर्म हो गया है कि अपकमिंग Philips S7221 फोन में धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग मिलेगी। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन एक पारंपरिक 5G स्मार्टफोन के साथ कंपनी के लोकल पोर्टफोलियो का विस्तार करेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.