Philips के पहले 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है। होम अप्लायंसेज और टीवी बनाने वाली कंपनी फिलिप्स का भारत में लॉन्च होने वाला यह पहला फोन होगा। इस फोन में 64MP का कैमरा मिलेगा। साथ ही, यह 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। हाल ही में कंपनी ने इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट किया है।
2 सितंबर को होगा लॉन्च
कंपनी ने कंफर्म किया है कि फिलिप्स का यह 5G फोन 2 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लिए कंपनी ने डेडिकेटेड माइक्रो पेज भी बनाया है, जहां फोन की डिजाइन रिवील हुई है। Amazon पर बने माइक्रोसाइट के मुताबिक, यह फोन 6.67 इंच के HD डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस फोन में 64MP का प्राइमरी और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में अल्ट्रा मैक्स डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया जाएगा। साथ ही, फोन में IP64 रेटिंग मिलेगी।
यह फोन भारत में 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसे तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ग्रे और व्हाइट शेड में पेश किया जाएगा। इस फोन में दो वर्टिकली अरेंज्ड कैमरा दिए जाएंगे, जिनमें एक 64MP का AI कैमरा होगा। वहीं, फ्रंट में पंच-होल डिजाइन वाला कैमरा दिया जाएगा।
Philips ने अपने फोन को “Innovation You Can Trust” टैगलाइन के साथ टीज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलिप्स का यह फोन 20,000 रुपये से कम में लॉन्च किया जाएगा। इसका सीधा मुकाबले Realme, Poco, OnePlus जैसे ब्रांड्स के बजट फ्रेंडली फोन से होगा।
Mivi का पहला फोन
ऑडियो डिवाइसेज बनाने वाली देसी कंपनी Mivi भी भारत में अपना पहला फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट किया जा चुका है। मिवी का यह पहला फोन हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है, जहां फोन के कई फीचर्स सामने आए हैं।
गीकबेंच पर मिवी के इस फोन को Mivi MVNOE के नाम से लिस्ट किया गया है। यह फोन 6GB रैम, Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा।
यह भी पढ़ें – सोशल मीडिया पर एडल्ट कंटेंट वाले ऐप्स को लेकर सरकार की चेतावनी, फाइनेंशियल फ्रॉड का बड़ा खतरा
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.