- पीएम मोदी ने ईंधन, खाने के तेल और सोना समझदारी से इस्तेमाल करने को कहा.
- ईरान-अमेरिका तनाव से तेल आपूर्ति प्रभावित, कीमतें बढ़ने की अटकलें.
- भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद आज ईंधन कीमतों में कोई बदलाव नहीं.
- तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल बिक्री पर प्रतिदिन 1000-1700 करोड़ रुपये गंवा रही हैं.
Petrol-Diesel Price Today on May 13: हैदराबाद में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की अपील से लोग देश की एनर्जी सिक्योरिटी के लिए चिंतित है. इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि वे ईंधन और खाने के तेल का इस्तेमाल समझदारी के साथ करें और अगले एक साल तक सोना खरीदने से बचें.
आज कीमतों में दिखा कोई बदलाव?
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर कई देशों पर पड़ रहा है क्योंकि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ सहित कई प्रमुख समुद्री मार्ग बाधित हो गए हैं. इससे कच्चे तेल और LPG की सप्लाई पर असर पड़ा है. PM मोदी के ऐसा कहने के बाद अब यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने वाली हैं. हालांकि, आज 13 मई को भी देश में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है.
बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. गौरतलब है कि तेल विपणन कंपनियां (OMCs) हर दिन सुबह करीब 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन करती हैं और उन्हें मौजूदा वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों तथा मुद्रा विनिमय दरों के अनुरूप निर्धारित करती हैं.
तेल कंपनियों को नुकसान
भारतीय सरकारी तेल कंपनियां इस समय भारी वित्तीय दबाव का सामना कर रही हैं. इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) को पेट्रोल-डीजल और घरेलू LPG की बिक्री पर सामूहिक रूप से हर दिन 1000-1700 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो रहा है. अनुमान है कि मौजूदा समय में तेल कंपनियों को पेट्रोल पर 14 रुपये प्रति लीटर, डीजल पर 42 रुपये प्रति लीटर और घरेलू रसोई गैस (LPG) पर 674 रुपये प्रति सिलेंडर का घाटा हो रहा है.
आज पेट्रोल-डीजल की कीमत
| शहर | पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) | डीजल की कीमत (प्रति लीटर) |
| दिल्ली | 94.77 रुपये | 87.67 रुपये |
| मुंबई | 103.54 रुपये | 90.03 रुपये |
| चेन्नई | 100.80 रुपये | 92.39 रुपये |
| कोलकाता | 105.45 रुपये | 92.02 रुपये |
| पटना | 105.18 रुपये | 92.04 रुपये |
| जयपुर | 104.88 रुपये | 90.36 रुपये |
| लखनऊ | 94.65 रुपये | 87.76 रुपये |
| भुवनेश्वर | 101.10 रुपये | 92.69 रुपये |
| भोपाल | 106.52 रुपये | 91.89 |
ये भी पढ़ें:
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.