हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। 11 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि से पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल 60 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अनाथ बच्चों और विधवाओं के कल्याणकारी कार्यों के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से ‘अनाथ एवं विधवा सेस’ (उपकर) लागू किया है।
पेट्रोल 102.45 रुपये से बढ़कर 103.05 रुपये प्रति लीटर हुआ
सरकार के इस फैसले के बाद राजधानी शिमला में पेट्रोल की कीमत 102.45 रुपये से बढ़कर 103.05 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह हाई-स्पीड डीजल पर भी 60 पैसे प्रति लीटर का अतिरिक्त उपकर लगाया गया है।
2005 की धारा 6-ए के तहत लगाया गया सेस
राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, यह सेस हिमाचल प्रदेश मूल्य वर्धित कर (VAT) अधिनियम, 2005 की धारा 6-ए के तहत लगाया जाएगा। पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की पहली बिक्री (Point of First Sale) पर यह उपकर वसूला जाएगा।
अनाथ बच्चों और विधवाओं के कल्याण में इस्तेमाल होगी जुटाई गई राशि
सरकार का कहना है कि इस सेस से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल राज्य में अनाथ बच्चों और विधवाओं के कल्याण एवं सहायता से जुड़े कार्यों के लिए किया जाएगा। फैसले के लागू होने के बाद प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है।
शिमला से जितेन की रिपोर्ट
ये खबर अपडेट हो रही है…
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.