यह कहानी एक ऐसे टैलेंटेड क्रिकेटर की है जिसके लिए शुरुआत में सिर्फ और सिर्फ पैसा मायने रखता है। लेकिन, उसकी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ तब आता है, जब उसकी मुलाकात ‘अप्पालासुरी’ नाम के एक शख्स से होती है। अप्पालासुरी अपने गांव में रेलवे हॉल्ट बनवाने और उसे सरकारी पहचान दिलाने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ रहा है।
अप्पालासुरी का संघर्ष और सोच इस क्रिकेटर की जिंदगी पर बहुत गहरा असर डालती है। इसके बाद, अपने पहलवानी गुरु की सही राह और मार्गदर्शन से वह सिर्फ पैसों के लिए खेलने वाला खिलाड़ी नहीं रहता, बल्कि एक सच्चा स्पोर्ट्समैन बन जाता है जो अपने लोगों और उनके सपनों के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है।
फिल्म में एक से बढ़कर एक बेहतरीन कलाकार मौजूद हैं, जिन्होंने इसे इतना खास बनाया है। फिल्म की मुख्य भूमिका राम चरण और जाह्नवी कपूर निभा रहे हैं। इसके अलावा शिव, राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, बोमन ईरानी और रवि किशन भी फिल्म में मौजूद हैं।
अगर आपको स्पोर्ट्स, ड्रामा और एक अच्छी कहानी वाली फिल्में पसंद हैं, तो ‘पेड्डी’ आपके लिए एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हो सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.