राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफ़िस पर अपने तीसरे हफ़्ते में है और अब इसकी कमाई की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है और ये तीन करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पा रही है. हालांकि यह स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा 2026 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फ़िल्मों में से एक बनी हुई है, लेकिन शुरुआती हफ़्ते और दूसरे वीकेंड में हुई ज़बरदस्त कमाई के मुकाबले दूसरे हफ्ते के वीकडेज में इसकी कमाई में काफ़ी गिरावट आई है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘पेद्दी’ ने 15वें दिन कितना किया कलेक्शन?
बुची बाबू सना निर्देशित ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफार्म किया है लेकिन ये बंपर कमाई नहीं कर पाई है. अब ये रिलीज के तीसरे वीक में एंट्री कर चुकी है और इसकी रफ्तार भी सुस्त पड़ती जा रही है. इन सबके बीच शुक्रवार से फ़िल्म के थिएट्रिकल वर्जन में में लगभग छह मिनट के नए सीन जोड़े जाएंगे. मेकर्स को उम्मीद है कि ऐसा होने से तीसरे वीकेंड से पहले दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है.
- वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करे तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘पेद्दी’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 2 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ ‘पेद्दी’ की 15 दिनों की कुल कमाई अब 228 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:-Box Office: साल 2022 में आई इस मराठी फिल्म ने रचा था इतिहास, 15 करोड़ के बजट में कमाया था 308% प्रॉफिट
एक्सटेंडेड वर्जन से बढ़ सकती है ‘पेद्दी’ की कमाई?
सिनेमा हॉल में फिल्म देखने के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए, मेकर्स ने हाल ही में घोषणा की कि शुक्रवार से फिल्म में कुछ और सीन जोड़े जाएंगे. एक नया पोस्टर शेयर करते हुए टीम ने लिखा, “पेद्दी का अनुभव और बेहतर होने वाला है. कल से सिनेमाघरों में फिल्म में 5 मिनट 56 सेकंड के नए सीन जोड़े जाएंगे.” यह कदम तीसरे वीकेंड से पहले उठाया गया है. इससे फ़िल्म को दोबारा देखने वाले फ़ैन्स की संख्या बढ़ सकती है और साथ ही ऐसे दर्शक भी आकर्षित हो सकते हैं जिन्होंने अभी तक फ़िल्म नहीं देखी है।
तीसरे वीकेंड पर नज़र
आने वाला वीकेंड ‘पेद्दी’ के लिए बहुत अहम होगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या नए जोड़े गए सीन से कलेक्शन में सुधार होता है और फ़िल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर नई रफ़्तार मिलती है.
‘पेद्दी’ के बारे में
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी ‘पेद्दी’ में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार और जगपति बाबू मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फ़िल्म एक ग्रामीण की कहानी है जो निजी चुनौतियों का सामना करते हुए पैरा-एथलीट बनता है और अपनी कम्यूनिटी के विकास के लिए संघर्ष करता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.