आज राम चरण के सभी फैंस के लिए आज का दिन किसी फेस्टिवल से कम नहीं है, क्योंकि पैन इंडिया स्टार की मच अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ये फिल्म काफी समय से बन रही थी और फाइनली इसने 4 जून, गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी. रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने काफी माहौल बना दिया था जिसके चलते इसकी दमदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही है. यहां तक भविष्यवाणी की जा रही है कि ये मेगा पावर स्टार की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग होने वाली है. चलिए यहां जान लेते हैं कि राम चरण की ये फिल्म रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है.
कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है ‘पेद्दी’?
‘गेम चेंजर’ के फ्लॉप होने के बाद,फैंस मेगा पावर स्टार से तेलुगु स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा पेद्दी’ से कमबैक की उम्मीद कर रहे हैं. ये फिल्म बड़े स्केल पर र रिलीज़ हुई है, और हालांकि डब किए गए वर्जनों की कमाई कम रहने की उम्मीद है, लेकिन ओरिजनल तेलुगु वर्जन में यह फिल्म ज़बरदस्त परफॉर्म करेगी. वहीं कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक तेलुगु भाषी राज्यों (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) में इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए, यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 58-63 करोड़ रुपये (पेड प्रीव्यू सहित) का भारी कमाई कर सकती है. अगर फिल्म की इतनी शानदार शुरुआत होती है तो ये राम चरण के लिए सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग होगी. इसी के साथ ये एक्टर की पिछली रिलीज फिल्म गेम चेंजर के 51 करोड़ रुपये की ओपनिंग को भी ये मात दे सकती है.
‘पेद्दी’ स्टार कास्ट और बजट
‘पेद्दी’ को भारी भरकम लागत में बनाया गया बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये है. वहीं फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें राम चरण के अलावा जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार और बोमन ईरानी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. पेद्दी को बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित किया गया है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.