- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Vaibhav Sooryavanshi; PBKS Vs RR LIVE Score Update: Shreyas Iyer Prabhsimran Singh | IPL 2026
- कॉपी लिंक
IPL 2026 में आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन वैभव सूर्यवंशी अब तक सबसे ज्यादा 32 छक्के लगा चुके हैं।
पंजाब किंग्स टेबल टॉपर हैं। टीम ने 7 में से 6 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार झेली है।
राजस्थान का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम मजबूत नजर आती है, जिसने 17 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं पंजाब किंग्स को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है, जबकि एक मैच टाई रहा है। दोनों टीमों के बीच न्यू चंडीगढ़ में 2 मैच खेले गए, दोनों पंजाब ने जीते।

प्रभसिमरन पंजाब के टॉप स्कोरर
पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन में प्रभसिमरन सिंह और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रभसिमरन ने 7 मैचों में 192.61 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 7 मैचों में 7 विकेट झटके हैं।

वैभव ने पिछले मैच में शतक लगाया
राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव सूर्यवंशी इस सीजन टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था। उन्होंने 8 मैचों में 234.86 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट में जोफ्रा आर्चर कहर बरपा रहे हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।

पिच रिपोर्ट
महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद करती है। मोहाली के नए मैदान में 14 IPL मुकाबले खेले गए हैं। यहां का हाईएस्ट IPL टीम स्कोर 254/7 है, जो इस सीजन पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ बनाया था।
वेदर रिपोर्ट
मुल्लांपुर में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। मैच वाले दिन यहां गर्मी रहेगी। तापमान 38 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढेरा।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जॉफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
