क्या है खबर
रिपोर्ट के अनुसार विजय शेखर शर्मा की कंपनी Resillient Asset Management की तरफ से पेटीएम के 4.98 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जा रही है। यह प्रक्रिया ब्लॉक डील के जरिए होगी। इस आईपीओ को बेस ऑफर साइज 3 प्रतिशत और अपसाइज ऑप्शन 1.98 प्रतिशत है। इस बिक्री के लिए 1535.10 रुपये कीमत तय की गई है। हालांकि, इस प्रक्रिया पर अधिकारिक जानकारी बाहर नहीं आई है। बता दें, जून तिमाही के अंततक पेटीएम में विजय शेखर शर्मा की कंपनी की हिस्सेदारी 10.20 प्रतिशत थी। वहीं, विजय शेखर शर्मा के पास 9.03 प्रतिशत हिस्सा था।
इससे पहले वन97 कम्युनिकेशंस एक ब्लॉक डील देख चुका है। तब 1.49 करोड़ शेयरों को बेचा गया था। जोकि कंपनी की कुल हिस्सेदारी के 2.3 प्रतिशत के बराबर है।
सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार Saif Partners, Saif II Mauritius और Elevation Capital V Ltd की तरफ से भी शेयरों की बिक्री संभव है। ये कंपनियां मिलकर पेटीएम 2002 करोड़ रुपये के शेयर बेच सकते हैं।
शेयर बाजार में अच्छा रहा है पेटीएम का समय
पेटीएम के शेयर आज बीएसई में 1573 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 1597.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। पिछले 3 महीने में पेटीएम के शेयरों का दाम 41 प्रतिशत चढ़ा है। 2025 में स्टॉक 20.80 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक साल में शेयरों की कीमतों में 32 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, दो साल में पेटीएम के शेयरों का भाव 176 प्रतिशत और तीन साल में 81 प्रतिशत दाम बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.