Bhojuri Bawaal: जियो हॉटस्टार के शो भोजपुरी बवाल का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में पावर स्टार पवन सिंह कॉमेडियन भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर पुश अप्स मारते नजर आते हैं।
पवन सिंह और भारती सिंह की जुगलबंदी
जियो हॉटस्टार रियलिटी ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में भारती सिंह और पवन सिंह एक साथ बातचीत करते नजर आते हैं। भारती सिंह पवन से कहती हैं- आज हो जाए भाई। पीठ पर आपकी बहन होगी…पवन सिंह की बहन।
भारती सिंह को पीठ पर बिठाकर पुश अप्स करेंगे पवन सिंह
भारती सिंह की बात सुनकर पहले तो पवन सिंह हैरान हो जाते हैं। फिर भारती सिंह कहती हैं- जब पावर के ऊपर जनरेटर बैठेगा तो क्या पावर होगी? इसके बाद पवन सिंह भारती सिंह को पीठ पर बिठाकर पुश अप्स मारते हैं। भारती सिंह पवन सिंह की नजर उतारती हैं। इसके बाद पवन सिंह कहते हैं- आज राजा जी का दिलवा टूटेगा नहीं, फट जाएगा।
भारती सिंह और पवन सिंह के बीच की ये जुगलबंदी लोगों को खूब पसंद आनेवाली है। भोजपुरी बवाल में राधे मां भी खास गेस्ट बनकर आएंगी। वो बताएंगी कि पवन सिंह की शादी कब होगी।
अपनी आवाज से महफिल सजाएंगे पवन सिंह
शो के एक दूसरे प्रोमो में पवन सिंह महफिल में अपनी आवाज से चार चांद लगाते नजर आ रहे हैं। गाना गाने के साथ-साथ पवन सिंह हारमोनियम बजाते भी नजर आ रहे हैं। उनके साथ बैठा शख्स ढोलक बजाता नजर आ रहा है।
भोजपुरी बवाल में अबतक भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम राज सामने आए हैं। काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली थी। ये बहस उस वक्त हुई थी जब तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी के सितारों को डिनर के लिए बुलाया था। इस डिनर पर पवन सिंह भी गुस्से में चले गए थे। तेज प्रताप यादव भी पवन सिंह की इस हरकत पर काफी नाराज हुए थे।
इसके अलावा, शो के लेटेस्ट एपिसोड में तेज प्रताप यादव का जन्मदिन मनाया गया। उनके जन्मदिन पर उनके पिता लालू प्रसाद यादव भी जश्न में शामिल हुए थे। लालू प्रसाद यादव काफी कम वक्त के लिए कैमरे पर आए थे। अपने बेटे के साथ केक काटकर, उन्हें आशीर्वाद देकर वो तेज प्रताप के यहां से चले गए थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.