भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह अपने गानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. उनके हर गाने रिलीज होते ही फैंस के बीच वायरल होने लगते हैं. इतना ही नहीं, भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड और साउथ में भी उनके गानों को खूब पसंद किया जाता है. इसी बीच उनका एक 10 साल पुराना गाना एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. इतने सालों बाद भी उसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है और उसे 800 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. तो आइए उस गाने के बारे में जानते हैं.
पवन सिंह के भोजपुरी गाने ने बनाया रिकॉर्ड
10 साल पहले पवन सिंह का भोजपुरी सॉन्ग ‘छलकत हमरो जवनिया’ यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड भोजपुरी रिकॉर्ड्स पर रिलीज किया गया था, जो आज भी हर शादी और पार्टी में सुनाई देता है. गाने के बोल और बीट्स इतने शानदार है कि हर कोई इसे सुनते ही नाचने पर मजबूर हो जाता है. गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी ने तो हर सीन में आग लगा दी है. इसमें उनकी केमिस्ट्री इतनी कमाल की है, जिससे नजरें हटाना मुश्किल है. इस गाने को अब तक 800 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है.
पवन और काजल की केमिस्ट्री
गाने में काजल ब्लू साड़ी और ब्लैक कलर के ब्लाउज में नजर आती हैं, जिनकी अदाएं हर फैंस को दीवाना बना रही हैं. उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन देखने लायक हैं. वहीं पवन सिंह का डैशिंग अवतार और काजल के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री जबरदस्त है. इस जोड़ी ने कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया है.
गाने के बारे में
बता दें कि इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज में गाया है, जो सुनने में बहुत शानदार लगता है. वहीं इस गाने के लिरिक्स को आजाद सिंह ने लिखा हैं और इसका शानदार म्यूजिक मधुकर आनंद ने तैयार किया है, जिसे सुनते ही दर्शकों के पैर थिरकने लगते हैं. ये गाने पवन सिंह और काजल राघवानी की फिल्म ‘भोजपुरी राजा’ का है, जिसे सुधीर सिंह ने प्रोड्यूस किया है. पवन और काजल के अलावा फिल्म में उमेश सिंह और बृजेश त्रिपाठी जैसे कलाकार भी हैं.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.