आजकल इंटरनेट की गलियों में एक ऐसा ही वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी उंगलियों तले दांत दबाने को मजबूर हैं. ये वीडियो किसी फिल्म के एक्शन सीन का नहीं, बल्कि थाईलैंड के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन पट्टाया की सड़कों का है, जहां ‘ब्यूटी विद ब्रेन्स’ की जगह ‘ब्यूटी विद फाइट’ का नजारा देखने को मिला. सतरंगी लाइटों और शोर-शराबे के लिए मशहूर थाईलैंड की सड़कों पर जब सरेआम हसीनाएं एक-दूसरे के बाल नोचने और लात-घूंसे चलाने लगीं, तो वहां मौजूद भीड़ भी तमाशबीन बन गई. इस खूंखार लड़ाई का वीडियो अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के चटकारे ले रहे हैं.
पट्टाया की सड़कों पर सरेआम ‘कैटफाइट’, वीडियो ने उड़ाए होश
थाईलैंड का पट्टाया शहर अपनी नाइटलाइफ और खूबसूरती के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, लेकिन इस बार यहां की खूबसूरती पर ‘बवाल’ का दाग लग गया. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ बेहद ग्लैमरस लड़कियां बीच सड़क पर एक-दूसरे से गुत्थमगुत्था हो रही हैं. मामला इतना बढ़ गया कि बात सिर्फ बहसबाजी तक नहीं रुकी, बल्कि सरेआम लात-घूंसे चलने लगे. सड़क पर ट्रैफिक रुका हुआ था और लोग इन हसीनाओं का ‘खूंखार’ रूप देख रहे थे. वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़कियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींच रही हैं और जमीन पर पटक-पटक कर मार रही हैं. इस नजारे ने वहां मौजूद पर्यटकों को भी हैरान कर दिया.
पैसों का चक्कर या कुछ और? क्या है इस बवाल की असली वजह
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही दावों का बाजार भी गर्म हो गया है. बताया जा रहा है कि इस पूरी लड़ाई की जड़ ‘पैसा’ है. मीडिया रिपोर्ट्स और इंटरनेट पर चल रही चर्चाओं की मानें तो पैसों के लेन-देन को लेकर इन लड़कियों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते एक हिंसक मोड़ ले बैठी. हालांकि, कुछ लोग इसे आपसी रंजिश का मामला भी बता रहे हैं. लेकिन जिस तरह से ये हसीनाएं एक-दूसरे पर हमलावर थीं, उसे देखकर साफ लग रहा था कि गुस्सा सातवें आसमान पर है. पैसों की खातिर इस तरह बीच सड़क पर मर्यादा भूलकर लड़ना अब चर्चा का विषय बन गया है.
यह भी पढ़ें: नेपाल में भी चलता है अपना UPI… इंडियन टूरिस्ट ने शेयर किया वीडियो, हो गया वायरल
सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़, यूजर्स बोले- ‘ये तो असली एक्शन है’
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड हुआ, कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की झड़ी लग गई. कुछ यूजर्स इसे ‘रियल लाइफ कैटफाइट’ कह रहे हैं, तो कुछ लोग थाईलैंड की सुरक्षा और वहां के माहौल पर सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, ‘इतनी खतरनाक लड़ाई तो प्रो-रेसलिंग में भी नहीं दिखती.’ वहीं, एक अन्य यूजर ने दुख जताते हुए लिखा कि ‘पर्यटन स्थलों पर इस तरह की घटनाएं देश की छवि खराब करती हैं.’ सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं, जिससे यह चंद घंटों में ही ग्लोबल ट्रेंड का हिस्सा बन गया है.
यह भी पढ़ें: यही तो प्यार है… बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.