पटना में एक छह साल के बच्चे ने ऐसी जिद पकड़ ली कि उसकी बात सुनकर लोग भी हैरान रह गए. बच्चा अपने माता-पिता के साथ कथित मारपीट से नाराज है और इसी के विरोध में धरने पर बैठ गया. उसकी मांग है कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उसकी मुलाकात नहीं होगी और उसे न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वह अपना धरना खत्म नहीं करेगा.
मामला पटना के गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल का है. यहां छह साल का आदित्य अपने परिवार के साथ धरने पर बैठा नजर आया. बच्चे का कहना है कि उसके माता-पिता के साथ जो कुछ हुआ, उसके बाद वह चुप नहीं बैठेगा. वह चाहता है कि उसकी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचे और इस मामले में कार्रवाई हो.
माता-पिता के लिए धरने पर बैठा मासूम
आदित्य की उम्र भले ही सिर्फ छह साल है, लेकिन वह जिस तरह अपनी बात लोगों के सामने रख रहा है, उसने सबका ध्यान खींच लिया है. बच्चे के मुताबिक, उसके माता-पिता के साथ कथित तौर पर मारपीट हुई थी। इसी बात से वह काफी नाराज है.
आदित्य का कहना है कि वह अपने माता-पिता के लिए न्याय चाहता है. उसे लगता है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उसकी मुलाकात हो जाए तो वह अपनी बात सीधे उनके सामने रख सकेगा. इसी वजह से उसने धरना खत्म नहीं करने की बात कही है.
दो दिन से धरना स्थल पर रहने का दावा
बताया जा रहा है कि आदित्य लगातार धरना स्थल पर मौजूद है. उसकी मां के मुताबिक, धरने पर बैठने का फैसला बच्चे ने खुद किया और वह अपनी जिद पर अड़ा हुआ है. परिवार का कहना है कि आदित्य अपने माता-पिता के साथ हुई कथित घटना से काफी प्रभावित है और इसी वजह से वह न्याय की मांग कर रहा है. बच्चे की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोगों का ध्यान भी उसकी तरफ गया. छह साल की उम्र में धरने पर बैठकर अपनी मांग रखने वाला आदित्य अब चर्चा का विषय बन गया है.
यह भी पढ़ें: बाढ़ में बह रहे बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गई मादा हाथी, देखें प्यार Video
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ वैसे ही लोगों ने तरह तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा…मेरे परिवार वालों से भी मारपीट हुई है, मुझे भी धरने पर बैठना पड़ेगा. एक और यूजर ने लिखा…बच्चे की हिम्मत को सलाम है, ऐसे ही लोगों की हमें जरूरत है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….अरे बाप रे, ये बच्चा तो खतरनाक निकला, सीधा प्रधानमंत्री से मिलना चाहता है.
यह भी पढ़ें: छत पर लहराई शर्ट और रेस्क्यू करने पहुंच गया हेलिकॉप्टर- नेपाल का वीडियो वायरल
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.