Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 3: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में लोगों को खूब हंसा रही है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर अपना ओपनिंग वीकेंड पूरा कर लिया है जिसमें वो 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है।
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। बाकी कलाकारों का काम भी दर्शकों ने जमकर सराहा लेकिन इतनी तारीफों का असर बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए नहीं मिल रहा है।
‘पति पत्नी और वो 2’ का डे 3 कलेक्शन
‘पति पत्नी और वो 2’ के अब बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन पूरे हो चुके हैं। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि इसने अपने ओपनिंग वीकेंड में कितने रुपये का कलेक्शन किया है। आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्म ने भारत में चार करोड़ रुपये से शुरुआत की थी जो काफी धीमी थी।
फिर लगा कि वीकेंड में शायद कमाई का आंकड़ा बढ़ जाएगा लेकिन ऐसा भी देखने के लिए नहीं मिला। दूसरे दिन यानि पहले शनिवार को ‘पति पत्नी और वो 2’ ने थोड़ा सा इजाफा दिखाते हुए 5.75 करोड़ रुपये की निराशाजनक कमाई की थी। फिर आया तीसरे दिन जिसपर फिल्म ने हल्की सी ग्रोथ दिखाई है। Sacnilk द्वारा दिए गए शुरुआती आंकड़ों की माने तो, फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ ने रिलीज के बाद तीसरे दिन यानि पहले रविवार को अबतक लगभग 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
ओपनिंग वीकेंड में कहां तक पहुंची ‘पति पत्नी और वो 2’?
अब तीन दिनों के बाद फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ का भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 17.50 करोड़ रुपये हो चुका है। कल मंडे है यानि फिल्म के लिए अग्नि परीक्षा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या अपने पहले मंडे को ये टेस्ट पास कर पाएगी या बॉक्स ऑफिस की रेस में दम तोड़ देगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.