फिल्म पति पत्नी और वो 2 का टीजर जारी होते ही बवाल मच गया है। दर्शकों को फिल्म का टॉपिक पसंद नहीं आ रहा है, यहीं वजह है कि टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है। बता दें, फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं, जो सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह के साथ रोमांस के एक उलझे हुए जाल में फंसे नजर आ रहे हैं।
बेवफाई और स्टीरियोटाइप पर सवाल
सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के मेकर्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि बॉलीवुड बेवफाई जैसे गंभीर और पेचीदा मुद्दों को कॉमेडी के नाम पर ग्लैमरस बनाकर पेश कर रहा है। यूजर्स का मानना है कि इस तरह के टॉक्सिक रिश्तों को हंसी-मज़ाक में दिखाना गलत है और इससे समाज में जेंडर स्टीरियोटाइप्स को और बढ़ावा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: Ramayana में Ranbir Kapoor के लुक पर Anurag Basu फिदा, कहा- एकदम मेरी कल्पना जैसा
दर्शकों की तीखी प्रतिक्रिया
नाराज दर्शकों ने इस पर कई तरह की प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों का कहना है कि अगर ऐसी कहानी किसी पत्नी के बेवफाई करने पर बनाई जाती, तो इसे शायद बैन कर दिया जाता। इसके अलावा, कई यूजर्स ने फिल्म की कहानी को घिसा-पिटा और बोरिंग बताया है। लोगों का मानना है कि बॉलीवुड को एक ही तरह के विषयों पर फिल्में बनाना बंद करके कुछ नई और बेहतर कहानियों पर ध्यान देना चाहिए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.