एबी डिविलियर्स ने पूर्व क्रिकेटर विराट कोहली को विदेशी परिस्थितियों में सचिन तेंदुलकर से बेहतर बल्लेबाज बताया था। हालांकि उनके इस बयान से पूर्व क्रिकेटर डोडा गणेश असहमत दिखे और अफ्रीकी दिग्गज को गांजा देने के लिए कहा।
डोडा ने डिविलियर्स से गांजा देने की बात कही
पूर्व तेज गेंदबाज डोडा गणेश ने एबी डिविलियर्स के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”भाई गांजा छोड़ दे,’ कोहली को सचिन से बेहतर बताने पर डिविलियर्स पर भड़के डोडा।” डिविलियर्स का ये बयान काफी वायरल हुआ है। हालांकि डोडा के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा है। एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था, ”मुझे सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी की याद आती है, जिन्होंने बहुत पहले भारत के लिए ट्रेंड शुरू किया था, हालांकि वह विराट कोहली जैसे खिलाड़ी की तरह मजबूत नहीं थे, जोकि ज्यादा बेहतर थे। लेकिन सचिन ही पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने दिखाया कि बतौर उपमहाद्वीप बल्लेबाज आप उछाल वाली और सीमिंग परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। कोहली ने इसे आगे बढ़ाया।”
सचिन-कोहली का करियर
उन्होंने ये भी कहा कि सचिन और विराट कोहली के रास्ते पर अब भारत के युवा बल्लेबाज आगे बढ़ रहे हैं। डिविलियर्स ने कहा,”उसकी वजह से, राहुल और पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों ने ट्रेंड को आगे बढ़ाया और अब विराट कोहली और सचिन के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।” सचिन तेंदुलकर ने अपने दो दशकों से अधिक लंबे करियर के दौरान विदेशी सरजमीं पर कई सबसे बेहतरीन और यादगार पारियां खेली हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसी दिग्गज टीमों के खिलाफ विदेशी धरती पर जड़े गए शतक शामिल हैं।
कोहली का भी विदेशी सरजमीं पर रिकॉर्ड शानदार रहा है। बतौर कप्तान भी उन्होंने कई यादगार मैच जीते हैं। उनका 2018 में इंग्लैंड दौरा बेहद शानदार रहा, जहां उन्होंने पांच मैचों में 593 रन ठोके थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया में 2014-15 सीरीज में उन्होंने चार शतक लगाए थे।
सचिन तेंदुलकर अब भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारत के लिए 200 टेस्ट में 15921 रन बनाए हैं। उनके करीब इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट हैं, जिनके नाम टेस्ट में 167 मैचों में 14180 रन हैं। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 123 टेस्ट में 9230 रन बनाए हैं। सचिन ने 2013 में और कोहली ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.