शादी-ब्याह में नाच-गाना और खुशियां देखी होंगी, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो अलग ही कहानी बता रहा है. यहां बारात में ढोल-नगाड़ों की जगह AK-47 की आवाज गूंज रही है. जी हां, सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पख्तून समुदाय की एक बारात में खुलेआम AK-47 जैसे हथियारों से फायरिंग होती दिखाई दे रही है. शादी का माहौल है, लोग जमा हैं, लेकिन ढोल-नगाड़ों के बीच गोलियों की आवाज गूंज रही है. वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और सवाल कर रहे हैं कि क्या ये सच में परंपरा है या फिर एक खतरनाक लापरवाही?
बारात में ‘गोलियों का जश्न’ बारातियों ने चलाई AK-47!
वीडियो में साफ दिखता है कि बारात के दौरान कुछ लोग हथियार लेकर हवा में अंधाधुंध फायरिंग कर रहे हैं. आसपास बैठे लोग इस पूरे नजारे को आराम से देखते नजर आते हैं, जैसे ये उनके लिए आम बात हो. माहौल ऐसा लगता है मानो ये शादी का ही एक हिस्सा हो. जानकारी के मुताबिक, पख्तून समुदाय के कुछ इलाकों में शादी या खुशी के मौके पर हथियार चलाने का चलन देखा गया है. हालांकि ये हर जगह या हर परिवार में नहीं होता, लेकिन कुछ जगहों पर इसे “जश्न” का तरीका माना जाता है. वीडियो में क्या बच्चे और क्या बड़े, सभी ने हाथ में ये हथियार लिया हुआ है.
मेहमानों में बच्चों ने की अंधाधुंध फायरिंग
वीडियो में दिख रहा है कि लोग मेहमानों की भीड़ में अंधाधुंध फायरिंग कर रहे हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स और लोग इसे बेहद खतरनाक मानते हैं. क्योंकि हवा में चलाई गई गोली भी वापस जमीन पर गिरती है और किसी की जान ले सकती है. ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जहां सेलिब्रेशन फायरिंग हादसे में बदल गई. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. आपको बताते चलें कि एबीपी लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.
यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. कुछ लोग इसे परंपरा बता रहे हैं, तो कई लोग इसे गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक कह रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि “जश्न मनाने के और भी तरीके हैं, जान जोखिम में डालना सही नहीं.” एक यूजर ने लिखा, “ये शादी है या फायरिंग रेंज?”, वहीं दूसरे ने कहा, “एक छोटी गलती और बड़ी त्रासदी हो सकती है.” कई लोग ऐसे वीडियो पर सख्त कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं. वीडियो को nadir_khan_alami नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.
यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.