Last Updated:
Parliament Live Updates: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को चर्चा शुरू हो गई है. सोमवार को विपक्ष के हंगामे के कारण चर्चा नहीं हो सकी थी. विपक्ष ने पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की मां…और पढ़ें
लोकसभा में आज ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी.
Parliament Live Updates: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को चर्चा शुरू हो गई. सोमवार को विपक्ष के हंगामे के कारण इस मसले पर चर्चा नहीं हो सकी. विपक्षी दलों ने सोमवार को पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा किया था. विपक्ष ने बजट सत्र के पहले हिस्से में ही बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाया था. उसी प्रस्ताव पर नौ मार्च को चर्चा और वोटिंग होने वाली थी. विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने की.
Parliament Live Updates: ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास पर चर्चा शुरू
Parliament Live Updates: लोकसभा में पीठासीन अधिकारी जगदम्बिका पाल ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करने की अनुमति दी. अब इससे संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा होगी. इस मसले पर चर्चा के लिए 10 घंटा निर्धारित हुआ है.
Parliament Live Updates: बिरला के खिलाफ चर्चा की अध्यक्षता को लेकर उठे सवाल
Parliament Live Updates: लोकसभा में अध्यक्ष और डिप्टी स्पीकर की गैर मौजूदगी में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की अध्यक्षता को लेकर जमकर हंगामा हुआ. विपक्ष ने सवाल उठाया कि सदन को पहले एक स्पीकर का चुनाव करना होगा. तभी चर्चा हो सकेगी. विपक्ष का कहना है कि पीठासीन अधिकारी सदन की इस चर्चा की अध्यक्षता नहीं कर सकते.
Parliament Live Updates: सपा सांसदों ने आलू की कीमत को लेकर किया प्रदर्शन
Parliament Live Updates: सपा सांसदों ने संसद भवन में आलू लेकर प्रदर्शन किया. उनकी मांग है कि यूपी में किसानों को आलू का उचित मूल्य दिलवाया जाए. इस वक्त आलू का भाव काफी कम है. खुदरा बाजार में आलू 10 से 20 रुपये किलो बिक रहा है. यूपी में बड़े पैमाने पर आलू की खेती होती है.
Parliament Live Updates: SIR पर चर्चा के लिए TMC ने नोटिस दिया
Parliament Live Updates: राज्यसभा में SIR पर चर्चा के लिए टीएमसी ने नोटिस दिया है. टीएमसी सांसद साकेत गोखले और नदीमुल हक ने पार्टी की तरफ से नोटिस दिया है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.