परिणीति चोपड़ा ने राघव पर उड़ेला प्यार
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राघव के मुद्दा उठाने वाली वीडियो शेयर की और लिखा, ‘मेरे प्यारे पति, आज तुमने सिर्फ एक एमपी के तौर पर ही नहीं, बल्कि उस पिता के तौर पर बोले जिसे मैं हर रोज देखती हूं। हमने इस बारे में कितनी ही बार बात की है कि हमारा बच्चा इस बात का हकदार है कि उसके माता-पिता दोनों ही अपनी पूरी क्षमता के साथ उसके पास मौजूद रहें।’
पेरेंटिंग दोनों की बराबर जिम्मेदारी- एक्ट्रेस
परिणीति ने आगे लिखा, ‘ऐसे में जब आज तुम बोले तो वो सिर्फ कोई नीति नहीं थी। वो तो उस तरीके से बनी थी जिस तरह तुम हमारे बच्चे की परवरिश करते हो, जिस तरह तुम बिना कहे ही अपनी जिम्मेदारी निभाते हो और जिस तरह तुम ये समझते हो कि ‘पेरेंटिंग’ (बच्चों की परवरिश) एक साझा जिम्मेदारी है, न कि कोई काम जो किसी एक को सौंप दिया जाए।’
उन्होंने कहा कि ‘बच्चे के पैदा होने पर, केवल एक मां का जन्म नहीं, एक पिता का भी जन्म होता है।’
‘तुम तमाम मांओं के अकेलेपन को संसद तक लाए’
एक्ट्रेस आगे लिखती हैं, ‘ऐसी कितनी ही माताएं हैं, जो इस जिम्मेदारी को अकेले ही उठाती हैं- अक्सर अनसुनी और अनदेखी। ऐसे घर जहां पिता और परिवार का सहारा नदारद होता है। आज तुम उनके अकेलेपन को संसद तक ले आए- एक ऐसी जगह, जहां इसकी सचमुच अहमियत है। अगर इससे कुछ ही माता-पिता को- खासकर मांओं को जरा भी सहारा मिलता है, तो ये हमारे लिए एक जीत होगी।’
परिणीति ने पति पर जताया गर्व
उन्होंने पति की तारीफ में लिखा, ‘तुम जिस तरह के पिता और नेता हो, उसके लिए तुम्हारा शुक्रिया। मैं ये हर रोज देखती हूं और अब पूरी दुनिया भी इसे देखेगी। मुझे तुम पर हमेशा गर्व है, मेरे राघाई।’
राघव चड्ढा ने मुद्दा उठाते हुए क्या कहा था?
बता दें कि राघव चड्ढा ने संसद में पैटरनिटी लीव को उठाते हुए कहा था कि मैं मांग करता हूं कि पैटरनिटी लीव को कानूनी अधिकार के रूप में मान्यता दी जाए। बच्चे की देखभाल सिर्फ मां की ही नहीं बल्कि, माता और पिता दोनों की साझा जिम्मेदारी है। एक मां प्रेग्नेंसी के दौरान 9 महीने तक बच्चे को अपने पेट में पालती है। फिर नॉर्मल डिलवरी या सिजेरियन (C-Section) जैसे मुश्किल प्रक्रिया से गुजरती है। उसे मेडिकल केयर के साथ-साथ अपने पति की शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सहयोग की भी बेहद जरूरत होती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.