समय के साथ बीमारी का पत लग जाए तो तुरंत ट्रीटमेंट करवाकर समस्या से निपटा जा सकता है। इंस्टाग्राम पर गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर ने एक टेस्ट के बारे में बताया है जिसे करवाने से फीमेल में कैंसर का पता सालों पहले लगाया जा सकता है।
कैंसर एक गंभीर समस्या है, जिसका इलाज सही समय पर शुरू ना किया जाए तो ये जानलेवा साबित हो सकता है। कैंसर शरीर की कोशिकाओं की एक ऐसी बीमारी है जिसमें असामान्य कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाती हैं। इस प्रोसेस को होने में सालों लग जाते हैं, ऐसे में अलग शुरुआत में ही इसका पता चल जाए तो सही ट्रीटमेंट की मदद से निपटा जा सकता है। भारत में महिलाओं में सबसे आम कैंसर ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर है। इंस्टाग्राम पर गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर कनक तिवारी ने एक ऐसा टेस्ट बताया है जिसे करवाकर 10 साल पहले ही कैंसर का पता लगाया जा सकता है।
डॉक्टर ने क्या बताया
डॉक्टर ने बताया की उनके पास एक 52 साल की महिला एक ही शिकायत लेकर आई थी कि उनकी पेशाब कभी भी छूट जाती है और रात में उन्हें 6 से 7 बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है और उनका अंडरवियर भी हमेशा गीला रहता है। इस समस्या के लिए महिला ने अपने गांव के कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन कोई भी एलोपैथी ट्रेन गायनेकोलॉजिस्ट नहीं था तो उनको किसी ने कभी सी से चेक नहीं किया। जब महिला डॉक्टर के पास आई तो उन्होंने चेक करने के लिए जैसे ही इंस्ट्रूमेंट डाला तो उनकी वजाइना में अमरूद जितनी बड़ी गांठ पाई। जिसे छूते ही बहुत ज्यादा खून निकलने लगा। चेक करते समय पता चला कि बड़े-बड़े छाले भी हो रखे हैं। डॉक्टर का कहना है कि जिस तरह की ये गांठ है उसे देखकर 99 प्रतिशत लग रहा है कि ये कैंसर की गांठ है और सर्जरी से भी इसे निकालना ना मुमकिन है क्योंकि ये पूरी तरह से फैल चुका है।
क्या है टेस्ट का नाम
डॉक्टर कहती हैं कि इतनी बड़ी गांठ एक दिन में नहीं बनती इस तरह की गांठ को डेवलप होने में सालों लग जाते हैं। वह कहती हैं कि पैपस्मीयर नाम का एक टेस्ट होता है जो कि इस तरीके के कैंसर को 10 साल पहले डिटेक्ट कर सकता है। गायनेकोलॉजिस्ट कहती हैं कि हर महिला जो 26 से 65 साल की है उसे हर तीन साल में एक बार ये टेस्ट करवाना चाहिए। चाहें कोई कम्पलेन ना हो, कोई डिस्चार्ज ना हो, कोई स्पोटिंग ना हो कुछ भी ना हो और अगर वैक्सीन भी लग चुका हो तो भी इसे करवाएं। ये एक सिंपल टेस्ट है जो आपकी जिंदगी 10 साल पहले बचा सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
