Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दो पार्ट में बनने इस फिल्म को अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बताया जा रहा है जिसका बजट कथित तौर पर 4000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। आए दिन फिल्म के कलाकारों को लेकर तरह-तरह के अपडेट सामने आ रहे हैं। अब खबरें हैं कि ‘रामायण’ में ‘पंचायत’ फेम फैजल मलिक की एंट्री भी हो चुकी है।
फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, रावण के रूप में यश, माता सीता के रूप में साई पल्लवी देवी, भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल, कैकेयी के रूप में लारा दत्ता और मंदोदरी के रूप में काजल अग्रवाल नजर आएंगी।
‘रामायण’ में ‘पंचायत’ फेम फैजल मलिक की एंट्री
मुंबई में नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के पार्ट 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। रणबीर कपूर और सनी देओल ने कई बड़े सीन्स शूट कर लिए हैं। इस बीच, खबरें सामने आ रही हैं कि वेब सीरीज ‘पंचायत’ में प्रहलाद चा के किरदार से लोकप्रिय होने वाले एक्टर फैजल मलिक को फिल्म ‘रामायण’ में एक अहम किरदार निभाने के लिए साइन किया गया है। वो फिल्म में कुंभकरण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
इससे पहले इस भूमिका के लिए बॉबी देओल का नाम सामने आया था। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि यह योजना सफल नहीं हुई और फैसल को ‘रामायण’ के दूसरे भाग में यह अहम भूमिका मिल गई है। खबरों के मुताबिक, रावण (यश) और कुंभकरण (फैसल) के इंट्रोडक्टरी सीन की शूटिंग हो चुकी है। यह सीन विजुअल इफेक्ट्स से भरपूर है।
‘रामायण’ का फर्स्ट लुक लॉन्च इवेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक राम नवमी (27 मार्च) को गेटवे ऑफ इंडिया पर जारी किया जाना था लेकिन मध्य पूर्व में चल रहे संकट के कारण इस इवेंट को पोस्टपोन कर दिया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.