दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और सफल जोड़ियों में से एक है। इन दोनों स्टार्स ने साथ में कई हिट फिल्में और सॉन्ग्स दिए हैं। इस बीच आम्रपाली दुबे और निरहुआ एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर शुरू हुए भोजपुरी रियेलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में निरहुआ और आम्रपाली दुबे पवन सिंह, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव के साथ नजर आ रहे हैं, जिसमें हाल ही में पाखी हेगड़े भी गेस्ट बनकर पहुंचीं। इसी दौरान शो में पाखी हेगड़े ने निरहुआ को लेकर एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर आम्रपाली दुबे भी हैरान रह गईं।
निरहुआ ने पाखी हेगड़े को किया था प्रपोज
हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया, जिसमें पाखी हेगड़े बताती हैं कि निरहुआ ने एक समय पर उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। एक समय था जब निरहुआ और पाखी हेगड़े की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा पर राज करती थी। दोनों की केमेस्ट्री खूब पसंद की जाती थी। अब ‘भोजपुरी बवाल’ में पाखी हेगड़े ने कैमरे के सामने खुलासा किया कि निरहुआ ने उन्हें एक वक्त पर शादी के लिए प्रपोज किया था। खास बात तो ये है कि इस दौरान आम्रपाली दुबे भी वहीं मौजूद थीं और ये सुनकर उनके चेहरे पर हैरानी के भाव आ गए।
पाखी हेगड़े का खुलासा
प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि शुभांकर मिश्रा पाखी हेगड़े से उनके और निरहुआ के बारे में बात करते हैं और पूछते हैं- ‘पाखी जी आपकी और निरहुआ की जोड़ी सिर्फ व्यावसायिक थी?’ इस पर पाखी कहती हैं- ‘व्यक्तिगत भी थी। ये फ्रेंडशिप से ज्यादा था।’ ये सुनकर आम्रपाली हैरान रह जाती हैं। वहीं शुभांकर पूछते हैं- ‘क्या निरहुआ ने आपको शादी के लिए प्रपोज किया था?’ जवाब में पाखी कहती हैं- ‘यस’ और आम्रपाली चौंककर पूछती हैं- ‘सीरियसली?’ इसी बीच निरहुआ की एंट्री होती है, जिन्हें देखकर पाखी भावुक हो जाती हैं और निरहुआ भी उन्हें भावुक होकर गले लगा लेते हैं।
परेशान दिखे निरहुआ
जैसे ही निरहुआ आते हैं, शुभाकंर मिश्रा उनसे कहते हैं- ‘अभी पाखी जी ने बताया कि एक जमाने में आपने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था, आप दोनों के बीच प्यार था। क्या आपको पाखी जी से प्यार हुआ था?’ सुनकर निरहुआ पानी का ग्लास उठा लेते हैं और पानी पीने लगते हैं।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे के रिश्ते पर तीखे सवाल
शो के हालिया एपिसोड में आम्रपाली दुबे और निरहुआ से उनके रिश्ते पर काफी तीखे सवाल भी पूछे गए। शो के दौरान शुभांकर मिश्रा ने आम्रपाली दुबे से सीधा सवाल किया- ‘क्या निरहुआ आपके भैया हैं?’ इस पर आम्रपाली ने कहा कि निरहुआ उनके अच्छे दोस्त हैं। इस पर एंकर ने दावा किया कि निरहुआ घर नहीं जाते और आम्रपाली ही उनके बच्चों का ध्यान रखती हैं। बार-बार तीखे सवाल सुनकर अक्सर शांत रहने वाली आम्रपाली बुरी तरह भड़क गईं और उन्होंने एंकर को कड़े लहजे में हिदायत दी कि वह उनके बारे में बोलने से पहले जरा सोच लें।
ये भी पढ़ेंः ‘हम और आप शादी कर लेते हैं’, आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को मजाक-मजाक में किया प्रपोज, बोलीं- साथ बच्चे पालते हैं
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.