पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है। 7 खिलाड़ियों को बीच सीरीज में बाहर किए जाने के बाद चयनकर्ता मिस्बाह-उल-हक ने इस्तीफा दे दिया है। मोहसिन नकबी ने चयनकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस भेजा था इसके बाद यह प्रतिक्रिया आई है।
कारण बताओ नोटिस के बाद मिस्बाह ने उठाया कदम
बोर्ड के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि मिसबाह ने यह कदम पीसीबी के राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्यों को नोटिस जारी कर इंग्लैंड दौरे के लिए अपनाई गई चयन प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण मांगने के एक दिन बाद उठाया। सूत्र ने कहा, ”चयनकर्ताओं से यह बताने को कहा गया है कि टेस्ट टीम में मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक को किस आधार पर चुना गया था।” असद शफीक और आकिब जावेद चयन समिति के अन्य सदस्य हैं। पूर्व कप्तान मिस्बाह इस बात से विशेष रूप से नाराज थे कि इंग्लैंड में टीम में बदलाव करने और मुख्य कोच और गेंदबाजी कोच को हटाने के फैसले लेते समय उन्हें दरकिनार कर दिया गया। एक अन्य सूत्र ने कहा, ”उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को बता दिया है कि वह पद से हटने के लिए तैयार हैं लेकिन जिस तरह बोर्ड ने इंग्लैंड में सात खिलाड़ियों को वापस बुलाकर उनकी जगह अन्य खिलाड़ियों को शामिल किया वह सही नहीं था। वह भी तब जब इंग्लैंड में सिर्फ एक टेस्ट बाकी था।”
दो खिलाड़ियों के चयन पर सवाल
कई रिपोर्टों के अनुसार, मोहसिन नकवी के नेतृत्व वाली पीसीबी ने पूर्व क्रिकेटरों आकिब जावेद, मिस्बाह, सरफराज अहमद और असद शफीक की समिति को पत्र लिखकर यह स्पष्टीकरण मांगा है कि उन्होंने इंग्लैंड के तीन टेस्ट मैचों के दौरे के लिए इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान को क्यों चुना। दोनों टेस्ट मैचों में मात्र 61 रन बनाने के बाद रिजवान की खराब शॉट-सिलेक्शन पूरी सीरीज में चर्चा का मुख्य विषय बन गई। वहीं, इमाम पिंडली की चोट के कारण मुश्किल में फंस गए और कमेंटेटर स्टुअर्ट ब्रॉड ने उन पर चोट का नाटक करने का आरोप लगाया। पीसीबी ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। क्रिकबज ने कारण बताओ नोटिस के हवाले से कहा “सक्षम प्राधिकारी द्वारा सलाह के अनुसार, आपसे अनुरोध है कि आप दोनों खिलाड़ियों के चयन के आधार और औचित्य के संबंध में स्पष्टीकरण प्रदान करें, जिसमें प्रासंगिक चयन मानदंड, प्रदर्शन संबंधी विचार और चयन प्रक्रिया के दौरान ध्यान में रखे गए अन्य सभी कारक शामिल हों।”
इस कारण बताओ नोटिस के बाद मिस्बाह-उल-हक ने बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि पाकिस्तान की टीम सीरीज में 2-0 से पीछे है। दोनों टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की टीम बुरी तरह हारी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.