पाकिस्तान को एक कट्टर इस्लामिक देश के रूप में जाना जाता है. ऐसे में पाकिस्तान की लगभग 97 प्रतिशत आबादी इस्लाम धर्म को फॉलो करती है. लेकिन जरा सोचिए, पाकिस्तान में कोई शख्स जिसने कुर्ता पायजामा पहना हो और टोपी लगा रखी है और वो आपको ग्रीटिंग में जय श्री राम कह दे तो क्या हो? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी शख्स जय श्री राम बोलते हुए व्लॉगर को ग्रीट करता है और फिर अपनी बात शुरू करता है.
पाकिस्तानी शख्स ने कहा जय श्री राम
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी व्लॉगर पाकिस्तान की गलियों में बर्गर का ठेला लगाने वाले एक शख्स के पास पहुंचता है जिसने कुर्ता पायजामा पहना है और टोपी लगाई हुई है. जैसे ही व्लॉगर उस शख्स को जय श्री राम बोलता है तो उधर से भी शख्स व्लॉगर को ग्रीट करते हुए जय श्री राम कहता है, जिसके बाद व्लॉगर थोड़ी देर के लिए तो हैरान रह जाता है लेकिन फिर उस बर्गर वाले से उसका नाम पूछता है.
ये थी जय श्री राम बोलने की वजह
जैसे ही बर्गर वाले से उसका नाम पूछा जाता है तो वो झट से कहता है कि मेरा नाम बबलू कुमार है. इसके बाद व्लॉगर बताता है कि ये बबलू कुमार सिंधी हिंदू है. इसके बाद शख्स कहता है कि वो टिक्का बर्गर बना रहा है जो आलू दाल से बनता है और इसकी कीमत 50 पाकिस्तानी रुपये है. इसके बाद व्लॉगर बर्गर वाले को जय श्री राम कहकर वहां से चला जाता है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और इसे लेकर इंटरनेट पर तरह तरह के रिएक्शन आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल
यूजर्स भी रह गए हैरान
वीडियो को Sindhi Anil Kapoor नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पाकिस्तान में भी जय श्री राम. एक और यूजर ने लिखा…पाकिस्तान में भी हिंदू रहते हैं ये देखकर खुशी हुई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…50 रुपये का बर्गर काफी सस्ता है भाई.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.