एशियन गेम्स 2026 में 22 सितंबर को वुमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का ब्रॉन्ज मेडल मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रनों हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इस एशियन गेम्स में ये पाकिस्तान का पहला मेडल है। इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 114 रन ही बना सकी और 31 रनों से मैच हार गई।
फातिमा सना ने खेली कप्तानी पारी
इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान की महिला टीम की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत में यह फैसला गलत साबित होता दिखा, जब 12वें ओवर तक महज 67 रन पर ही आधी टीम आउट हो गई। विकेटकीपर बल्लेबाज गुल फिरोजा ने 23 बॉल पर 31 रन बनाए। इसके बाद कप्तान फातिमा ने खुद मोर्चा संभाला और 30 गेंदों में 45 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 145 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी। बांग्लादेश के लिए नाहिदा अख्तर, शोर्ना अख्तर और ऋतु मोनी ने 2-2 विकेट निकाले।
बांग्लादेश की बल्लेबाजी रही फ्लॉप
146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत काफी खराब रही और उसने महज 20 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद बल्लेबाजों ने संभलकर खेलने की कोशिश तो की, लेकिन रन बेहद धीमी गति से बने। कप्तान निगार सुल्ताना के 25 रन और शर्मीन अख्तर के 46 रनों की पारियां भी टीम को जीत नहीं दिला सकीं और बांग्लादेश यह मैच 31 रनों से हार गया। पाकिस्तान की तरफ से उम ए हानि ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और बांग्लादेश की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। अंत में नाहिदा अख्तर ने 6 गेंदों में 10 रनों की पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी।
इससे पहले सेमीफाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराया था। वहीं पाकिस्तान को श्रीलंका ने 8 विकेट से मात दी थी। अब भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल मैच खेला जाएगा। भारत बनाम श्रीलंका मैच टीवी और मोबाइल पर आप कैसे देख सकते हैं यहां उसकी जानकारी दी गई है।
यह भी पढ़ें
चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा ऐलान, IPL 2027 के लिए जहीर खान हेड कोच नियुक्त
PCB का बड़ा एक्शन, सट्टेबाजी केस में घिरे मोहम्मद रिजवान, अब मीडिया के सामने बोलने पर लगा बैन
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.