इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो बड़ी हार झेलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल मच गई है। टीम के खराब प्रदर्शन के बीच खबर सामने आई है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और ओपनर इमाम-उल-हक को इंग्लैंड दौरे से वापस पाकिस्तान भेजा जा सकता है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
पाकिस्तान टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर मुश्किल दौर से गुजर रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर मौजूद पाकिस्तान को पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने लीड्स में पारी और 103 रन से हराया था। इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान को 194 रन से हार का सामना करना पड़ा।
लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद हुई अहम मीटिंग
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी, COO सुमैर अहमद, PSL CEO सलमान नसीर, पूर्व खिलाड़ी और वरिष्ठ सिलेक्टर्स आकिब जावेद तथा सीमित ओवर क्रिकेट के हेड कोच माइक हेसन शामिल हुए। बताया जा रहा है कि बैठक में इंग्लैंड दौरे पर टीम के प्रदर्शन और पाकिस्तान टीम की इंटरनेशनल मीडिया में हो रही चर्चा को लेकर चिंता जताई गई। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि टीम के मौजूदा हालात को लेकर शीर्ष स्तर पर नाराजगी है।
इमाम की चोट पर उठ रहे सवाल
इमाम-उल-हक की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। दूसरे टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग के दौरान चोट लगने के बाद वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार उनकी चोट को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। इस बीच 23 साल के अब्दुल्ला फजल को इंग्लैंड भेजे जाने की संभावना जताई गई है। उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं।
बैठक में टेस्ट टीम की कोचिंग व्यवस्था पर भी चर्चा होने की खबर है। लिमिटेड ओवर क्रिकेट टीम के हेड कोच माइक हेसन के टेस्ट टीम की जिम्मेदारी संभालने की संभावना पर विचार किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, हेसन इंग्लैंड दौरे के बाकी हिस्से में टीम के साथ बने रह सकते हैं। अगर यह फैसला लागू होता है तो पाकिस्तान टीम में दौरे के बीच बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद के भविष्य को लेकर भी सवाल और गहरे हो जाएंगे। अब सबकी नजर PCB की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है।
(PTI Inputs)
यह भी पढ़ें:
टीम इंडिया सितंबर में खेलेगी 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज, कब होगा स्क्वाड का ऐलान
एशिया कप में कब खेलेगी टीम इंडिया अगला मैच, अंक तालिका का ये है हाल
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.