- कॉपी लिंक
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रन से हराया था।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया।
बोर्ड ने 7 खिलाड़ियों को घर वापस बुला लिया है। उनकी उनकी जगह सात नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
PCB ने मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को रिलीज किया गया है।
ये बदलाव लीड्स और लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के हारने के बाद हुए हैं। टीम 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे है। तीसरा और आखिरी मैच 9 सितंबर से शुरू होगा।

रंधावा, रजाउल्लाह को पहली बार मौका
सात नए खिलाड़ियों में सैम अयूब, अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, साद बैग, मुहम्मद रंधावा, रजाउल्लाह और मुहम्मद इमरान जूनियर शामिल हैं।
इनमें से पांच प्लेयर इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। जबकि, मुहम्मद रंधावा और रजाउल्लाह ने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। ये सभी प्लेयर्स तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान की टीम से जुड़ेंगे।
सैम अयूब ने आठ टेस्ट और अब्दुल्ला फजल ने दो टेस्ट खेले हैं। लेफ्टी स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर अराफात मिन्हास पाकिस्तान के लिए तीन वनडे और चार टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं।
सरफराज और गुल को भी रिलीज किया
पाकिस्तानी बोर्ड ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी रिलीज कर दिया है। अब माइक हेसन को मुख्य कोच और एशले नॉफ्के को गेंदबाजी कोच बनाया गया है।

पूर्व कप्तान सरफराज अहमद 4 महीने पहले पाकिस्तानी टीम के हेड कोच बने थे।
बर्मिंघम टेस्ट के लिए पाकिस्तान की अपडेटेड टीम
बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), रजाउल्लाह, साद बैग (विकेटकीपर), सैम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह।
—————————————-
पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
बाबर बोले– लॉर्ड्स टेस्ट बायकॉट की चर्चा नहीं हुई; दावा था- इमरान के बेटों का इंटरव्यू से PCB नाराज

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के बायकॉट की खबरों को एक सिरे से खारिज किया है। रविवार को BBC ने बाबर से पूछा गया कि क्या लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन लंच के बाद पाकिस्तान के मैदान पर नहीं उतरने की बात हुई थी। इस पर बाबर ने कहा, ‘नहीं, मैंने ऐसी कोई बात नहीं सुनी।’ पढ़ें पूरी खबर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
