पाकिस्तान की टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड के दौरे पर है, जिसका पहला मुकाबला उनको 19 अगस्त से लीड्स के स्टेडियम में खेलना है। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम को एक बड़ा झटका लगा है जिसमें उनके कप्तान बाबर आजम वॉर्मअप मुकाबले में लगी चोट से पूरी तरह ठीक ना होने की वजह से बाहर हो गए हैं। ऐसे में अब उनकी जगह पर कप्तानी की जिम्मेदारी पहले टेस्ट मुकाबले में सलमान आगा संभालते हुए नजर आएंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा संस्करण में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन काफी खराब देखने को मिला है और ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाबर आजम का बाहर होना उनके लिए एक काफी बड़ा झटका माना जा रहा है।
बाबर आजम को दाहिने हाथ में लगी थी चोट
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले पाकिस्तानी टीम को पीसीसी सिलेक्ट इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबला खेलने का मौका मिला जिसमें बाबर आजम पहली पारी में बल्लेबाजी करने के दौरान अपने दाहिने हाथ को चोटिल कर बैठे थे, जिसमें उन्हें उससे पहले वेस्टइंडीज के दौरे पर भी चोट लगी थी। बाबर आजम जहां चोट लगने के बाद तुरंत वापस पवेलियन लौट गए थे तो वहीं उन्होंने वॉर्मअप मुकाबले में आगे हिस्सा नहीं लिया था। अब उनके लीड्स टेस्ट मैच में उनके फिट होने की उम्मीद तो थी, लेकिन अब पीसीबी की तरफ से ये पुष्टि कर दी गई है कि वह इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं, जिसमें उनकी जगह पर सलमान आगा को कप्तानी की जिम्मेदारी लीड्स टेस्ट मैच में सौंपी गई है, जो टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी को संभालते हैं।
वेस्टइंडीज दौरे से संभाली थी फिर से टेस्ट में कप्तानी
बाबर आजम को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट फॉर्मेट में फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के दौरे से सौंपी थी, जिसमें शान मसूद के नेतृत्व में खराब प्रदर्शन को देखते हुए पीसीबी ने यह फैसला लिया। हालांकि बाबर की कप्तानी में वेस्टइंडीज के दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई थी। वहीं अब इंग्लैंड के दौरे को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई थी, लेकिन अब पहले मुकाबले से पूरी तरह फिट नहीं होने की वजह से बाबर बाहर हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें
ऐसा इंटरनेशनल डेब्यू किसी का भी ना हो, बीच मैच में आया खिलाड़ी, फिर हो गया गोल्डन डक का शिकार
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.