पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हाल ही में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान किया और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी. पाकिस्तान की पूरी टीम मैच में 114 रन पर ऑल आउट हो गई. इसके बाद बांग्लादेश नेशनल क्रिकेट टीम ने बहुत आसानी से लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया. मैच के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को लेकर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. कहीं यूजर्स ने इसे टी20 जैसी बल्लेबाजी बताते हुए मजेदार मीम्स भी शेयर किए हैं.
ये भी पढ़ें-Video: बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
Day Night Match tha yaar Day me hi nipta diya … #PakvsBan pic.twitter.com/H4SgFH6F1f
— Shudh Manoranjan (@ShudhManoranjan) March 11, 2026
वनडे मैच में 114 रन पर ऑलआउट हुई पाकिस्तान की टीम
ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. शुरुआत में पाकिस्तान की टीम ने 41 रन की ओपनिंग साझेदारी कर अच्छी शुरुआत की. लेकिन इसके बाद विकटों का ऐसा ढेर लगा की पूरी टीम 30.4 ओवर में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन फहीम अशरफ ने बनाएं. उन्होंने 37 रन की पारी खेलकर टीम को 100 के पार पहुंचाने में मदद की. वहीं बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नहीं नाहिद राणा ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को पूरी तहस-नहस कर दिया. इस गेंदबाज ने 7 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 5 विकेट झटके. उन्होंने मोहम्मद रिजवान समेत पाकिस्तान के कई प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. यह उनके वनडे करियर का पहला 5 विकेट हॉल भी रहा. इसके बाद बांग्लादेश ने 114 रन की छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने सिर्फ 15.1 ओवर में दो विकेट खोकर 115 रन बना लिया और मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया. इस तरह डे नाइट मैच के तौर पर शुरू हुआ यह मुकाबला दिन में ही खत्म हो गया.
#Pakvsban pic.twitter.com/W3FaHfTeXx
— Ritesh Mahasay (@MahasayRit11254) March 11, 2026
Pakistan Score in T20 against India :- 114 runs
Pakistan score in ODIs against Bangladesh :- 114 runs
#PAKvsBAN pic.twitter.com/BDGCseGmNu— Lucifer (@ImLucifer45) March 11, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स
यह मैच खत्म होते ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को लेकर मजेदार रिएक्शन आने लगे. एक यूजर ने मीम शेयर करते हुए लिखा टी20 में 114 रन समझ आते हैं, लेकिन 50 ओवर के मैच में भी 114 रन बनाए तो कमाल है. वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए लिखा डे नाइट मैच था, पाकिस्तान ने डे में ही खत्म कर दिया. एक दूसरे यूजर ने लिखा मेंटल हेल्थ अपडेट… बांग्लादेश से भी हार गए. वहीं एक मीमर ने पंचायत के प्रधान जी वाला मीम शेयर करते हुए लिखा छी ससुरा. वहीं एक और यूजर ने मीम शेयर करते हुए लिखा जब हम वर्ल्ड कप की जीत और आईपीएल शेड्यूल में बिजी थे, तब पाकिस्तान ने एक और धमाकेदार पारी खेली, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 114 रनों पर ऑलआउट कर दिया. वहीं एक और यूजर कमेंट करता है यह सिर्फ माईटी पाकिस्तान ही कर सकता है. एक और यूजर मीम शेयर करते हुए लिखता है लगता है बांग्लादेश, पाकिस्तान से वर्ल्ड कप का बदला ले रहा है.
ये भी पढ़ें-Video: दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.