पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन जोरदार वापसी की। मेजबानों के 311 रन के स्कोर के सामने पाकिस्तान दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना चुका है।
शे होप शतक से चूके
पहले दिन 106 रन पर तीसरा विकेट खोने के बाद शे होप और कावेम हॉज ने वेस्टइंडीज की पारी को संभाला हुआ था। चौथे विकेट के लिए दोनों के बीच 91 रनों की साझेदारी हुई थी। कावेम हॉज के 84 के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद पाकिस्तान को वापसी करने का मौका मिला और उनके गेंदबाजों ने इस मौके को जाने नहीं दिया। शे होप एक छोर को संभाले हुए थे, मगर दूसरे छोर पर उन्हें किसी का साथ नहीं मिल रहा था। लगातार गिर रहे विकेट के चलते होप भी प्रेशर में आ गए थे। 311 के स्कोर पर 9 विकेट के रूप में वह आउट हुए, होप ने 92 रनों की पारी खेली और वह शतक से मात्र 8 रनों से चूक गए।
पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अली ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए, वहीं मोहम्मद अब्बास को तीन सफलताएं मिली।
इमाम-उल-हक और शान मसूद की शतकीय साझेदारी
पाकिस्तान की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। अजान अवैस बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद पाकिस्तान के दो अनुभवी बल्लेबाज इमाम-उल-हक और शान मसूद ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। इमाम 63 के निजी स्कोर पर शेमर जोसेफ का शिकार बने, वहीं पूर्व कप्तान शान मसूद दिन का खेल खत्म होने तक 88 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मसूद की नजरें दूसरे दिन शतक पर होगी।
बाबर आजम हुए फेल
कप्तान बाबर आजम को वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छी शुरुआत मिली थी, उन्होंने जेडन सील्स को बैक टू बैक दो चौके लगाकर अपनी पारी का शानदार आगाज किया था। हालांकि वह बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। 23 के निजी स्कोर पर उन्हें जेडन सील्स ने ही विकेट के पीछे आउट किया। बाबर ने अपनी पारी में तीन चौके लगाए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.