रामानंद सागर ने अपने रामायण ने अरुण गोविल, दीपिखा लिखलिया, सुनील लहरी और अरविंद त्रिवेदी जैसे कलाकारों को तो साइन किया ही था. लेकिन, कई ऐसे लोगों को भी कास्ट किया था, जो एक्टर्स नहीं थे.उन लोगों का एक्टिंग से दूर-दूर तक कोई नाता-रिश्ता नहीं था.
फिर भी उन लोगों को जो भी कैरेक्टर दिया गया, उसे बड़े ही शिद्दत के साथ निभाया.आपको बता दें रामानंद सागर ने रामायण में सुग्रीव और बाली की भूमिका निभाने के लिए पहलवान को कास्ट किया था. वहीं, उन्होंने गुजरात के सूरत में रहने वाली एक महिला को त्रिजटा बनाया था.
रामानंद सागर ने नॉन-एक्टर्स को कास्ट कर बनाया स्टार
रामायण में लक्ष्मण के लिए जिस सुषेण वैद्य ने संजीवनी बूटी मंगाई थी वो एक्टर नहीं थे. बल्कि, एक पान की दुकान चलाया करतेथे. उनका नाम रमेश चौरसिया था. उज्जैन की देवासगेच बस स्टैंड के पास उनकी एक छोटी सी पान की दुकान हुआ करती थी.
उन्हें अरविंद त्रिवेदी की वजह से ये भूमिका मिली थी.वहीं, त्रिजटा की भूमिका को सूरत की रहने वाली विभूति परेश चंद्र दवे ने निभाया था. विभूति को ज्योतिष विद्या की जानकारी थी और ये बात रामानंद सागर को खूब पसंद आई थी. वो काफी अच्छा बोला भी करती थीं.
ऐसे में रामानंद सागर ने उनका ऑडिशन लिया और त्रिजटा के रोल के लिए फाइनल कर दिया. रामानंद सागर की प्रोडक्शन यूनिट में काम करने वाले एक शख्स ने रामायण में 11 भूमिकाएं निभाई थी. वो भी कोई एक्टर नहीं थे. उनका नाम था असलम खान.

रामायण में असलम खान को समुद्र देव की भूमिका से लेकर महर्षि वाल्मीकि और देवरगुरु बृहस्पति समेत दर्जनों रोल में देखा गया था.शो में कई जगह वो अरुण गोविल की जगह राम भी बने थे. सुग्रीव और बाली की भूमिका के लिए रामायण में एक पहलवान को कास्ट किया गया था.
इस किरदार की कास्टिंग के लिए मेकर्स को काफी पापड़ बेलने पड़े थे. क्योंकि, कोई ऐसा कलाकार चाहिए था जो दारा सिंह को मैच करे. कई अखाड़ों में ऐसे शख्स की खोज की गई.
फिर एक दिन जंगल में शूटिंग चल रही थी तो एक चौड़े शरीर वाला शख्स सुग्रीव और बाली के किरदार का कॉस्ट्यूम पहन पहुंचा और कहा कि उस रोल को करना चाहते हैं. उनका नाम था श्याम सुंदर कलानी, जो इंदौर से ताल्लुक रखते थे.उनकी भाषा बहुत रफ थी, ऐसे में सीरियल में उनके डायलॉग को डब किया गया था.
ये भी पढ़ें:-हेरा फेरी 3 के भविष्य पर संकट, राइटर ने छोड़ी फिल्म, ठंडे बस्ते में चली जाएगी अक्षय की ये फिल्म?
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.