क्राइम थ्रिलर फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। अब हम आपको रीजनल की क्राइम थ्रिलर फिल्म बताते हैं जो आपको स्क्रीन से नजर ना हटाने पर मजबूर कर देगी।
महाराजा
विजय सेतुपति की इस फिल्म में एक नाई की कहानी को दिखाया है जो अपनी बेटी के साथ रहता है। एक दिन वह घर में हुई हिंसक घुसपैठ के बाद पुलिस स्टेशन जाता है और अपने मेटल डस्टबिन के चोरी होने की शिकायत दर्ज करता है। वह बोलता है कि उस डस्टबिन को वह लक्ष्मी बोलता था। अब इसकी जांच शुरू होती है और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, एक शॉकिंग सच सामने आता है और साथ ही एक अपराधी सेल्वम (अनुराग कश्यप) के साथ क्लैश भी दिखता है। इस सीरीज में जबरदस्त पावरफुल और इमोशनल क्लाइमेक्स है जिसमें फैमिली बॉन्ड भी दिखता है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है।
विक्रम
इस फिल्म में दिखाया जाता है कि पूर्व ब्लैक-ऑप्स कमांडर कर्णन, जो असल में मशहूर एजेंट विक्रम (कमल हासन) है, उसकी हत्या कर दी गई है। अब ब्लैक ऑफ्स ऑफिसर अमर(फाहद फासिल) इस मर्डर की जांच करता है और तब वह गैंगस्टर संधानम (विजय सेतुपति) द्वारा चलाए जा रहे एक खतरनाक ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करता है। वहीं विक्रम, कार्टेल को खत्म करने और अपने परिवार की रक्षा करने के लिए वापस आता है। इसके बाद आपको जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। यह इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा एक्सप्लोसिव एक्शन थ्रिलर फिल्म में से एक है। इस सीरीज को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 8.3 है।
मुलशी पैटर्न
इस फिल्म में राहुल(ओम भुटकर) की स्टोरी दिखाई गई है जो एक गरीब किसान का बेटा है। उसके पिता द्वारा उनकी पुश्तैनी जमीन को सस्से में बेचने के बाद वे गरीबी से गुजरते हैं। राहुल फिर गरीबी से परेशान होकर लोकल अंडरवर्ल्ड में शामिल हो जाता है। वह अपराध की दुनिया में काफी आगे बढ़ जाता है। लेकिन तभी एंट्री होती है इंस्पेक्टर वित्तल कोहली(उपेंद्र लिमाय) की। इसके बाद कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और एक्शन देखने को मिलेंगे। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को आप जी5 में देख सकते हैं। इसकी भी रेटिंग 8.3 है।
गदरुड़न
इस फिल्म में सोक्कन (सूरी) के बारे में दिखाया है, जो खेतों में काम करने वाला एक वफादार इंसान है और जिसने अपनी जिंदगी अपने बचपन के दोस्तों आधी (एम. शशिकुमार) और करुणा (उन्नी मुकुंदन) के लिए समर्पित की। लेकिन उनके रिश्ते की परीक्षा तब होती है, जब पुश्तैनी मंदिर की जमीन को लेकर हुए विवाद के कारण धोखा और हिंसा होती है। सोक्कन को फिर लॉयल्टी और जस्टिस के बीच में चुनना पड़ता है और इसके बाद कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आता है। इस फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं। इसकी रेटिंग 8.3 है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.