OTT Release This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स, सोनी लिव, प्राइम वीडियो आदि पर 4 मई से 10 मई के बीच कई फिल्में और सीरीज आने वाली हैं। यहां दी गई लिस्ट देखकर अपना बिंज वॉच का प्लान बनाएं।
अमेजन प्राइम वीडियो
1. सिटाडेल सीजन 2
रिलीज डेट: 6 मई, 2026
एक्टर्स: प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन
जॉनर: एक्शन
खासियत: प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की मोस्ट अवेटेड स्पाई-थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रही है। इस बार एक्शन और सस्पेंस का लेवल और भी ऊंचा होने वाला है।
2. लुक्खे सीजन 1
रिलीज डेट: 8 मई, 2026
एक्टर्स: पलक तिवारी और राशि खन्ना
जॉनर: म्यूजिकल एक्शन ड्रामा
खासियत: हल्के-फुल्के मनोरंजन और कॉमेडी की तलाश करने वालों के लिए ये सीरीज एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। बता दें, पलक, श्वेता तिवारी की बेटी हैं। यहां देखिए इस सीरीज का ट्रेलर।
नेटफ्लिक्स
1. वर्स्ट एक्स एवर सीजन 2
रिलीज डेट: 6 मई, 2026
एक्टर्स: सीमोना सुमासार
जॉनर: डॉक्यूमेंट्री
खासियत: ये एक सच्ची घटनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज है जिसमें रिश्तों की चौंकाने वाली सच्ची को बयां किया जाता है। यहां देखिए इसका ट्रेलर।
2. लीजेंड्स
रिलीज डेट: 7 मई, 2026
एक्टर्स: स्टीव कूगन
जॉनर: थ्रिलर
खासियत: नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते ‘लीजेंड्स’ के रूप में एक पावरफुल ड्रामा दस्तक देने जा रहा है। इसकी कहानी कुछ ऐसी है कि 90 के दशक के ब्रिटेन की सड़कों पर जब नशीले पदार्थों की बाढ़ आ जाती है, तो सरकारी अधिकारियों की एक टीम को इसे खत्म करने के काम पर लगाया जाता है।
3. द चेस्टनट मैन: हाइड एंड सीक
रिलीज डेट: 7 मई, 2026
एक्टर्स: डैनिका कर्सिक, मिकेल बो फॉल्सगार्ड, सोफी ग्राबोल
जॉनर: क्राइम थ्रिलर
खासियत: अगर आप डार्क क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं, तो ये सीरीज आपके लिए है। इसका पहला सीजन आ गया है। वहीं दूसरा 7 मई के दिन आने वाला है।
जियोहॉटस्टार और सोनी लिव
1. एम.आई.ए (जियोहॉटस्टार)
रिलीज डेट: 8 मई, 2026
एक्टर्स: शाह मोतिया, एमिलियाना जैस्पर, जूली लुसीडो, एडेन फेरर, टिम विलिस
जॉनर: थ्रिलर, ड्रामा
खासियत: जियोहॉटस्टार पर इस हफ्ते ‘M.I.A’ के रिलीज हो रही है। इसकी कहानी कुछ ऐसी है कि जब एक सुरक्षित माहौल में पली-बढ़ी 17 साल की लड़की का सामना एक मानसिक रूप से परेशान आवारा से होता है, तो वे दोनों एक दिल दहला देने वाले सफर पर निकल पड़ते हैं।
2. सॉन्ग संग ब्लू (JioHotstar)
रिलीज डेट: 9 मई, 2026
एक्टर्स: ह्यू जैकमैन, केट हडसन, एला एंडरसन
जॉनर: बायोग्राफी
खासियत: म्यूजिक और इमोशंस के ताने-बाने से बुनी ये फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
3. इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 (सोनी लिव)
रिलीज डेट: 9 मई, 2026
एक्टर्स: करिश्मा कपूर
जॉनर: डांस रिएलिटी शो
खासियत: रिएलिटी शो के प्रेमियों के लिए ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ अपने पांचवें सीजन के साथ वापस आ गया है। इस बार मुकाबला और भी कड़ा होने वाला है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.