आज हम आपको एक ऐसी हॉरर फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसमे दो ऑस्कर्स जीते हुए हैं। ये फिल्म अपने वक्त की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक थी। फिल्म आज से 50 साल पहले रिलीज हुई थी।
50 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म
ओटीटी पर आप ये फिल्म देख सकते हैं। फिल्म आज से 50 साल पहले रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम है द एक्सॉर्सिस्ट। ये फिल्म साल 1973 में रिलीज हुई थी। द एक्सॉर्सिस्ट अपने वक्त की सबसे डरावनी फिल्मों में गिनी जाती है।
क्या है द एक्सॉर्सिस्ट का प्लॉट?
फिल्म के प्लॉट की बात करें तो ये फिल्म एक 12 साल की लड़की की कहानी है जो अपनी मां के साथ एक शानदार विला में जाती है। वहां, इस 12 साल की लड़की के हाथ भूत बुलाने वाला एक बोर्ड लगता है। 12 साल की बच्ची उस बोर्ड का गलत तरीके से इस्तेमाल करती है। इसके बाद उस लड़की पर भयानक साया मंडराने लगता है। इसके बाद फिल्म में जो भयानक घटनाएं घटती हैं, वो किसी की भी नींद उड़ा दें।
9 कैटेगरीज में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी फिल्म
द एक्सॉर्सिस्ट पहली हॉरर फिल्म थी जो ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी। ये फिल्म ऑस्कर के लिए 9 कैटेगरीज में नॉमिनेट हुई थी। 9 में से दो कैटेगरीज में से ये फिल्म ऑस्कर जीती भी है। इस फिल्म को बेस्ट राइटिंग, स्क्रीनप्ले और बेस्ट साउंड के लिए ऑस्कर जीता है।
कितनी है द एक्सॉर्सिस्ट की आईएमडीबी रेटिंग?
द एक्सॉर्सिस्ट को आप प्राइम वीडियो पर रेंट करके देख सकते हैं। इस फिल्म को विलियम फ्राइडकिन ने डायरेक्ट किया था। द एक्सॉर्सिस्ट की गिनती आईएमडीबी की टॉप रेटेड फिल्मों की लिस्ट में 239 नंबर पर आती है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है।
फिल्म एक्ट्रेस को मिली थी जान से मारने की धमकी
इस फिल्म में 12 साल की बच्ची रेगन का किरदार निभाने वाली लिंडा ब्लेयर को फिल्म रिलीज होने के बाद धमकियां तक मिली थीं। दरअसल, कुछ धार्मिक कट्टरपंथियों का कहना था कि फिल्म में सैटन (शैतान) का महिमामंडन किया गया है। इसी बात पर आपत्ति जताते हुए लोगों ने लिंडा ब्लेयर को जान से मारने की धमकियां दी थीं। इसको देखते हुए वॉर्नर ब्रॉस (फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स) ने फिल्म रिलीज होने के 6 महीने बाद तक एक्ट्रेस की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड्स लगाए थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.