Sumit Antil wins Gold: पैरालंपिक में लगातार दो गोल्ड जीतने वाले भारत के जैवलीन थ्रो एथलीट सुमित अंतिल ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले जा रहे इस ग्रांप्री में सुमित ने 69.25 मीटर थ्रो के साथ टॉप करते गोल्ड मेडल जीता.
सुमित अंतिल ने गोल्ड मेडल जीता.
उनके बाद प्रियांशु कौशिक (53.19 सेकंड) और अवनिल कुमार (56.91 सेकंड) रहे. पुरुषों की 400 मीटर टी46-टी47 स्पर्धा में भाविककुमार दीन भरवाड़ ने 49.89 सेकंड में गोल्ड जीता जबकि जसबीर 50.09 सेकंड में सिल्वर मेडल के साथ दूसरे नंबर पर रहे.
सुमित अंतिल ने गोल्ड मेडल जीता.
सर्बिया के इवान क्वेतकोविक ने 50.93 सेकंड में ब्रॉन्ज मेडल जीता. भारत ने पुरुषों की 400 मीटर टी53-टी54 व्हीलचेयर स्पर्धा में भी दबदबा बनाए रखा जिसमें मनोजकुमार सबपति ने 54.33 सेकंड में गोल्ड, अनिल कुमार ने 57.57 सेकंड में सिल्वर और मणिकंदन जोथी ने 1:01.94 में ब्रॉन्ज मेडल जीता. महिलाओं की स्पर्धा में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. 400 मीटर टी11-टी12 स्पर्धा में तेजलबेन अमराजी डामोर ने 57.53 सेकंड में गोल्ड जीता. ललिता किलाका ने 1:07.92 में सिल्वर और शालिनी चौधरी ने 1:16.79 में ब्रॉन्ज मेडल जीता.
इससे भारत ने एक और पोडियम स्वीप पूरा किया. लक्ष्मी ने महिलाओं की चक्का फेंक एफ36-एफ37-एफ40 स्पर्धा में 7.76 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड जीता जबकि अकुताई सीताराम उलभगत ने 5.49 मीटर के साथ सिल्वर और भूटान की चिमी डेमा ने 5.27 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.