Bahrain and Saudi Arabian Grands Prix cancelled: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब खेल पर भी पड़ता नजर आ रहा है. अमेरिका- ईरान युद्ध की वजह से फॉर्मूला 1 के 2026 कैलेंडर को बड़ा झटका लगा है. बहरीन और सऊदी अरब ग्रां प्री को रद्द कर दिया गया है.
अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन -सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस कैंसिल
फॉर्मूला 1 के सीईओ स्टेफानो डोमेनिकाली ने माना कि यह फैसला लेना मुश्किल था. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए यह जरूरी था. डोमेनिकाली ने कहा, “यह फैसला लेना कठिन था, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह सही है.”
एफआईए के अध्यक्ष मोहम्मद बिन सुलेयम ने भी कहा कि संस्था को चैंपियनशिप से जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी थी. बिन सुलेयम ने कहा, “एफआईए हमेशा अपनी कम्युनिटी और साथियों की सुरक्षा और भलाई को सबसे ऊपर रखेगा. गहन विचार-विमर्श के बाद हमने यह फैसला पूरी जिम्मेदारी के साथ लिया है.”
फॉर्मूला 1 ने यह भी स्पष्ट किया कि अप्रैल में रेस रद्द होने के बाद विकल्प तलाशे गए. उन्हें बदलना संभव नहीं था. बयान में कहा गया, “मिडिल-ईस्ट में मौजूदा हालात के कारण बहरीन और सऊदी अरब ग्रां प्री अप्रैल में नहीं होंगी. कई विकल्पों पर विचार किया गया, लेकिन अंत में तय किया गया कि अप्रैल में कोई प्रतिस्थापन रेस नहीं होगी.”
बहरीन और सऊदी अरब ग्रां प्री क्यों रद्द हुईं?
मिडिल-ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा है. ईरान ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरानी ठिकानों पर हमले के जवाब में कार्रवाई की. इससे क्षेत्र में हालात और बिगड़ गए. बहरीन और सऊदी अरब दोनों ही इस संघर्ष के असर में हैं, जिससे फॉर्मूला 1 जैसे बड़े और जटिल आयोजन के लिए सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई.
एक ग्रां प्री वीकेंड के लिए सैकड़ों टन सामान, उपकरण और स्टाफ को हफ्तों पहले महाद्वीपों के पार भेजना पड़ता है. क्षेत्र में यात्रा और सुरक्षा को लेकर अनिश्चितता के चलते फॉर्मूला 1 के पास जोखिम उठाने की गुंजाइश नहीं थी. स्थिति और भी जटिल हो गई जब मध्य पूर्व के बड़े एयरपोर्ट्स पर बाधाएं आईं, जिससे मेलबर्न में सीजन की पहली रेस के लिए फॉर्मूला 1 के स्टाफ की यात्रा भी प्रभावित हुई.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.