फैशन और हेल्थ दोनों को ध्यान में रखते हुए सही तरह के फुटवियर पहनना बहुत जरूरी है। ऑर्थो सर्जन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके 5 सबसे खराब फुटवियर के बारे में बताया है जो कमर-घूटने के दर्द के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।
क्या कहते हैं डॉक्टर
डॉक्टर कहते हैं कि कुछ इंडियन फुटवियर ऐसे हैं जो कमर दर्द से घुटनों के दर्द के जिम्मेदार होते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि उनके पास 95 प्रतिशत पेशेंट जो कमर दर्द की शिकायत लेकर आते हैं, उनकी चप्पलों का बदलाव करते ही दर्द काफी हद तक कम हो जाता है। खराब फुटवियर कमर और घुटनों के साथ हिप को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
1) हवाई चप्पल
भारतीय घरों में इन चप्पलों को बाथरूम में इस्तेमाल किया जाता है। डॉक्टर कहते हैं कि इन्हें बाथरूम तक ही रखना चाहिए। क्योंकि इस तरह की चप्पलों में आर्च सपोर्ट बहुत कम होता है। फ्लैट फुट वाले लोगों के लिए ये बहुत ही ज्यादा खराबा है।
2) पॉइंटेड शूज और बैलीज
फॉर्मल लुक में पॉइंटेड शूज और बैलीज काफी अच्छे दिखते हैं लेकिन ये पंजों के लिए सही नहीं है। इस तरह के फुटवियर को पहनने से कुछ लोगों के पैर सामने की तरफ से टेड़े भी हो सकते हैं।
3) क्रॉक्स
इस बहुत से लोग रोजाना की लाइफ में पहनना पसंद करते हैं। ये चप्पले बहुत ज्यादा सॉफ्ट होती हैं, जिसती वजह से पैर को पर्याप्त स्थिर सपोर्ट नहीं मिलता। इसमें सामने की तरफ पैर को हवा भी नहीं मिलती है। हालांकि, क्रॉक्स का एक अलग वैरियंट आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।
4) कोल्हापुरी चप्पल
एथनिक वियर पर कोल्हा पुरी चप्पल काफी सुंदर दिखती हैं। डॉक्टर कहते हैं कि इसे भी बहुत ज्यादा नहीं पहनना चाहिए। फ्लैट फीट ते लिए इस तरह की चप्पल बहुत बेकार साबित हो सकती हैं। इसका फ्लैट सोल आपके पैर के नेचुरल घुमाव को सहारा नहीं देते। इससे आपका पैर अंदर की ओर मुड़ जाता है, जिससे आपकी हड्डियों का संतुलन ऊपर की ओर बिगड़ जाता है। इससे घुटनों पर भी असर होता है।
5) चेल्सी बूट्स और हील्स
स्टाइलिश दिखने के लिए चेल्सी बूट्स और हील्स बेहतरीन ऑप्शन हैं। लेकिन हेल्थ के नजरिए से देखें तो ये सबसे ज्यादा खराब साबित हो सकती हैं। इस तरह के फुटवियर आगे से पतले होते हैं। जिसकी वजह से एड़ी ऊपर रहती है। जिसकी वजह से पीठ के निचले हिस्से में झुकाव आ जाता है और गिरने से बचने के लिए आपका पेल्विस आगे की ओर घूमकर ‘एंटीरियर टिल्ट’ की स्थिति में आ जाता है। डॉक्टर कहते हैं कि इसे कभी-कभार पहन सकते हैं लेकिन रोजाना पहनने के लिए ये बहुत खराब हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.