अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इन दोनों देशों के बीच पाकिस्तान मिडिएटर बना हुआ है. पाकिस्तान इस युद्ध को खत्म करने की कोशिश कर रहा है. इसी बीच पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान ने दावा किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ईरान ने उसका साथ दिया था.
भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद साल 2025 में ऑपरेशन सिंदूर किया था. पहलगाम हमले में 26 भारतीयों की मौत हो गई थी. ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के कई लड़ाकू विमान. रडार सिस्टम और आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए थे.
ईरान ने दिया पाकिस्तान का साथ
ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा है, पिछले दो सालों में रिश्तों में सुधार हुआ है. जून 2025 में 12 दिन चली लड़ाई और अब अमेरिका-इजरायल के साथ लड़ाई, दोनों में ही पाकिस्तान ने ईरान का समर्थन किया है. वहीं मई 2025 में भारत के साथ हुए टकराव के दौरान ईरान ने भी पाकिस्तान का साथ दिया था. हालांकि इसे लेकर ईरान और पाकिस्तान दोनों ने ही आधाकारिक पुष्टि नहीं की है.
ईरान का शुक्रिया करने गए थे राष्ट्रपति
इशाक डार ने ये जवाब पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को भजा था. रिपोर्ट के मुताबिक डार मई 2025 में भारत के खिलाफ साथ देने के लिए ईरान को शुक्रिया कहने के लिए दौरे पर गए थे. हालांकि उन्होंने ये साफ नहीं किया है कि समर्थन से उनका क्या मतलब था.
अजीत डोभाल ने बताया मकसद
एनएसए अजीत डोभाल ने डिसकवरी की आने वाली सीरीज डीक्लासिफाइड ऑपरेशन सिंदूर में डोभाल ने कहा कि 88 घंटे चले इस अभियान का मकसद दुश्मन के शिविरों को नष्ट करना था. खासकर उन ठिकानों को जो पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदार थे.
ये भी पढ़ें: 12वीं पास कंगना या US में पढ़े अभिजीत दीपके, किसकी इंग्लिश बढ़िया?
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.