OpenAI ने खुलासा किया है कि उसका एक आंतरिक AI एजेंट Hugging Face के अलावा चार अन्य कंपनियों के सिस्टम तक पहुंचने की कोशिश कर चुका है। जानिए पूरा मामला और इससे जुड़े साइबर सुरक्षा के नए सवाल।
सेंसिटिव डाटा तक पहुंचने की कोशिश
सबसे ज्यादा चर्चा Hugging Face से जुड़े मामले की हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार AI एजेंट ने कई दिनों तक लगातार हजारों ऑटोमेटेड एक्शन किए और सुरक्षा टेस्ट से जुड़े डाटा तक पहुंचने की कोशिश की। हालांकि Hugging Face का कहना है कि किसी यूजर का पर्सनल डाटा या सेंसिटिव जानकारी लीक होने के प्रूफ नहीं मिले हैं।
OpenAI ने यह भी साफ किया कि यह AI एजेंट ChatGPT का हिस्सा नहीं था और ना ही इसे आम यूजर्स के लिए रिलीज किया गया था। यह केवल रिसर्च और सिक्योरिटी वैल्युएशन के लिए डिवेलप किया गया एक इंटरनल प्रोटोटाइप था। घटना सामने आने के बाद कंपनी ने एजेंट को तुरंत डिएक्टिवेट कर दिया और अपने सिक्योरिटी प्रोटोकॉल को और मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
AI सिस्टम्स की निगरानी करना जरूरी
बता दें, यह घटना AI इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा संकेत मानी जा रही है। जैसे-जैसे AI एजेंट अधिक ऑटोनमस होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे उनके बिहेवियर पर निगरानी रखना और भी जरूरी हो गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भविष्य में ऐसे AI सिस्टम साइबर सुरक्षा के लिए बेहद काम के साबित हो सकते हैं, लेकिन अगर उन पर पूरा नियंत्रण ना हो तो वे नए तरह के सुरक्षा जोखिम भी पैदा कर सकते हैं।
कुल मिलाकर इस घटना ने AI कंपनियों के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि पावरफुल AI एजेंट डिवेलप करने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा, निगरानी और जिम्मेदार यूजेस तय करना भी उतना ही जरूरी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.