OpenAI का पॉपुलर AI चैटबॉट ChatGPT दुनियाभर के यूजर्स के लिए ठप हो गया है। आउटेज के कारण यूजर्स के काम अटक गए हैं। लोग सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं और मीम के जरिए कंपनी का मजाक उड़ा रहे हैं।
खुद OpenAI ने कन्फर्म किया है कि दुनियाभर में यूज़र्स को अभी दिक्कतें आ रही हैं और कई लोग AI का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, अभी अमेरिका, यूरोप, भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और दुनिया के दूसरे हिस्सों में ChatGPT में आउटेज की समस्या आ रही है। स्टेटस पेज पर, OpenAI ने ChatGPT को प्रभावित करने वाली एक समस्या को स्वीकार किया है। कंपनी ने कहा, “हम लिस्ट की गई सर्विसेस के लिए इस समस्या की जांच कर रहे हैं।”
आउटेज से भारतीय यूजर्स भी प्रभावित
OpenAI के ChatGPT के भारतीय सर्वर की भी लगातार शिकायतें बढ़ रही हैं और इनकी संख्या तेजी से बढ़कर 1000 के पार पहुंच गई है। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, लगभग 80 प्रतिशत लोगों को ChatGPT के कामकाज और ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं, जबकि लगभग 8 प्रतिशत लोगों को ऐप इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है और बाकी 7 प्रतिशत लोगों को API से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ हफ्ते पहले भी ChatGPT में ऐसी ही दिक्कत आई थी, जिसमें ऐप और प्लेटफॉर्म टेक्स्ट-आधारित सवालों के जवाब तो दे पा रहे थे, लेकिन ‘कोडेक्स’ (Codex) और इमेज बनाने (image generation) जैसे कामों में फेल हो रहे थे।
हाल ही में ChatGPT के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी एंथ्रोपिक ने Claude का एक नया वर्जन जारी किया है। यह नया वर्जन कोडिंग और नॉलेज से जुड़े कामों में बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है और इसकी कीमत Claude Fable 5 से आधी है। एंथ्रोपिक और इंडस्ट्री बेंचमार्क के डेटा के अनुसार, Opus 5, Claude Fable 5 से बेहतर है। Claude Fable 5 की क्षमताओं के कारण अमेरिकी सरकार ने उस पर रोक लगा दी थी और उसे एक्सपोर्ट कंट्रोल के दायरे में रखा था। डारियो अमोदेई की कंपनी द्वारा सिर्फ दो महीनों में लॉन्च किया गया यह चौथा मॉडल है।
यूजर्स एक्स पर मीम्स पोस्ट कर कंपनी का मजाक उड़ा रहे हैं
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.