कई बार यात्रा करना महंगा पड़ जाता है, जब आपके पास बजट नहीं होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप किसी अच्छी जगह घूम-फिर नहीं पाएंगे। ऐसे में अगर आप मई के महीने में किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जो अच्छी भी हो और ज्यादा खर्च भी न आए। वैसे तो भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां पर आप मस्ती से भरी ट्रिप का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। वहीं भी सिर्फ 500 रुपए में।
बता दें कि भारत में बहुत से पॉपुलर डेस्टिनेशन हैं, जो लोगों को काफी महंगे लगते हैं। लेकिन असल में यह जगहें बजट को ध्यान में रखकर ट्रिप करने वालों के लिए बेस्ट हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप बजट में वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Summer Vacation पर IRCTC का तोहफा: Kashmir की वादियों में 6 दिन, रहना-खाना-घूमना सब शामिल
बिनसर
उत्तराखंड की कुमाऊं पहाड़ियों पर बसा एक छोटा सा गांव बिनसर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर आप वाइल्ड लाइफ सफारी का ट्रिप कर सकते हैं। वहीं पहाड़ियों से घिरे इस गांव में आप सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं।
ऐसे पहुंचे
यहां पर जाने का सबसे अच्छा और सस्ता तरीका बस है। यहां पहुंचने के लिए आपको अल्मोड़ा या नैनीताल से बस बदलनी होगी। बस का एक तरफ का कुल किराया करीब 1000-1500 के आसपास है। वहीं यहां पर खाने और रहने का खर्च 1000-2000 रुपए के बीच आ सकता है।
वाराणसी
दुनिया का सबसे पॉपुलर शहर वाराणसी दुनिया के फेमस पर्यटक स्थलों में से एक है। वाराणसी में आप घाट पर आरती का अनुभव ले सकते हैं। वहीं आप वाराणसी में काशी विश्वनाथ के अलावा अन्य कई फेमस मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।
ऐसे पहुंचे
आप ट्रेन के जरिए सस्ते में वाराणसी पहुंच सकते हैं। एक तरफ की यात्रा का टिकट 420 रुपए से शुरू होता है। यहां पर स्टे के लिए आपको कई हॉस्टल आसानी से मिल जाएंगे। एक रात स्टे का किराया 150 रुपए है। यहां पर रुकने, खाने और घूमने का कुल खर्च 200 से 1000 रुपए प्रति व्यक्ति आ सकता है।
कसौल
आप कसौल की प्राकृतिक सुंदरता को नजदीक से महसूस करने के लिए यहां आ सकते हैं। कसौल ट्रेकिंग ट्रेल्स के लिए फेमस है। मार्च से जून तक के महीने में दुनियाभर से लोग कसौल घूमने के लिए आते हैं। इस दौरान यहां का मौसम सुहावना होता है।
ऐसे पहुंचे
आप दिल्ली से बस करके कुल्लू आ जाएं। फिर यहां से टैक्सी या कैब से कसौल पहुंच सकते हैं। कसौल पहुंचने के लिए बस का एक तरफ का किराया 800 रुपए के आसपास है।
उदयपुर
झीलों और महलों का शहर उदयपुर काफी खूबसूरत है। हालांकि घूमने और देखने के लिहाज से यह शहर थोड़ा महंगा है। लेकिन अगर आप अपने बजट में यहां की ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो यह मुश्किल नहीं है।
ऐसे पहुंचे
बता दें कि दिल्ली से उदयपुर की ट्रेन का किराया करीब 400 रुपए प्रति व्यक्ति है। यहां स्टे के लिए आप हॉस्टल देख सकते हैं। उदयपुर में एक दिन रहने, खाने और घूमने आदि का कुल खर्च 800 से 3000 रुपए प्रति व्यक्ति आ सकता है।
ऋषिकेश
ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए फेमस है और यह एडवेंचर लवर्स के लिए काफी अच्छी जगह मानी जाती है। अगर आप बजट में इस खूबसूरत शहर को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो आपको सस्ती यात्रा के लिए बस से टिकट बुक कराना चाहिए।
ऐसे पहुंचे
ऋषिकेश आने के लिए पहले आपको हरिद्वार आना होगा। फिर यहां से शेयरिंग में आटो या बस की सुविधा मिल जाएगी। बस का टिकट 200 रुपए से शुरू होकर 1400 रुपए तक हो सकता है। यहां पर स्टे के लिए होटल से अच्छा है कि आप एक कमरा किराए पर ले लें। जिसका किराया मात्र 150 रुपए से शुरू होता है।
लैंसडाउन
आपको जानकर हैरानी होगी कि आप अपने बजट में रहकर पूरा लैंसडाउन एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह देश के सबसे संरक्षित हिल स्टेशनों में से एक है।
ऐसे पहुंचे
दिल्ली से 250 किमी दूर लैंसडाउन पहुंचने के लिए सबसे सस्ता ऑप्शन बस है। यहां से आपको कोटद्वार की बस लेनी है। कोटद्वार से लैंसडाउन की दूरी करीब 50 किमी है। फिर आप लोकल बस के जरिए लैंसडाउन जा सकते हैं। लैंसडाउन में स्टे, घूमने और खाने का कुल खर्च 1500-2000 रुपए तक आएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.