Moto Pad 70 Groove: दमदार साउंड
मोटोरोला का कहना है कि यह 9 JBL स्पीकर सेटअप के साथ आने वाला भारत का पहला टैब है। इसमें चार ट्वीटर, तीन वूफर और दो पैसिल रेडिएटर लगे हैं। इसमें डेडिकेटेड बास यूनिट लगा है। यह डॉल्बी एटमॉस ट्यूनिंग, हाई-रेस ऑडियो और हाई-रेस ऑडियो वायरलेस सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कुल मिलाकर, टैबलेट का ऑडियो सिस्टम 7.2-चैनल सिनेमैटिक ऑडियो सिस्टम का उपयोग करके 48W स्टीरियो आउटपुट तक देता है। इसके रियर पैनल पर जेबीएल ब्रांडिंग के साथ बीच में गोलाकार जालीदार ग्रिल दिखाई देती है। इसमें एक बिल्ट-इन सर्कुलर फोल्ड-आउट स्टैंड भी है जो पोर्ट्रेट, लैंडस्केप, लीन, स्टैंड, हैंगिंग और थिएटर मोड को सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर ही वॉल्यूम कंट्रोल करने के लिए बटन दिए गए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.