OnePlus भारत में जल्द अपना एक और बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी का यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट किया गया है। Oppo के सब ब्रांड को लेकर पिछले दिनों खबरें सामने आई थी कि कंपनी यूरोप और अमेरिकी बाजार से इस साल एग्जिट लेने वाली है। वहीं, इससे जुड़ी एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि OnePlus अगले साल यानी 2027 में भारत से भी एग्जिट कर सकता है। इसे Oppo के ग्लोबल रिस्ट्रक्चर प्लान के तौर पर देखा जा रहा है।
यूरोपीय और अमेरिकी मार्केट से एग्जिट
सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि OnePlus ने अमेरिका और यूरोपीय मार्केट में अपना ऑपरेशन बंद करना शुरू कर दिया है। इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो Oppo बड़े पैमाने पर ग्लोबल रिस्ट्रक्चर करने वाला है। इसका असर OnePlus के साथ-साथ Realme के ऑपरेशन पर भी पड़ेगा। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी अपने घरेलू मार्केट यानी चीन से एग्जिट करने की तैयारी में है।
ग्लोबल रिस्ट्रक्चर की वजह से फैसला
पिछले दिनों आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Oppo आने वाले कुछ दिनों में इस बड़े ग्लोबल रिस्ट्रक्चर को लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकता है। चीनी कंपनी ने अपने स्मार्टफोन बिजनेस को अमेरिका, यूरोप और भारत जैसे इंटरनेशन मार्केट में रिस्ट्रक्चर करने का फैसला किया है। सप्लाई चेन की वजह से कंपोनेंट की लगातार बढ़ रही कीमत को देखते हुए कंपनी बड़े बदलाव की तैयारी में है। खास तौर पर स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले DRAM और मेमोरी की कीमत में पिछले कुछ महीने में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने लगभग सभी मॉडल की कीमत में इजाफा किया है।
पिछले साल ही OnePlus और Realme के Oppo में बिजनेस मर्ज करने की घोषणा की गई थी। इसमें कहा गया था कि इन दोनों ब्रांड का ऑपरेशन Oppo के द्वारा ही मैनेज किया जाएगा। भारत में OnePlus के बिजनेस समेटने को लेकर किए गए दावे पर फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
भारत में पसंद किए जाते हैं OnePlus के फोन
OnePlus के स्मार्टफोन भारत में काफी पसंद किए जाते हैं। कंपनी के फ्लैगशिप नंबर सीरीज के साथ-साथ Nord सीरीज के फोन भारत में काफी बिकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर वनप्लस के फोन सबसे ज्यादा बिकने वाले डिवाइसेज की लिस्ट में शामिल हैं। हाल ही में खत्म हुए Prime Day सेल के दौरान OnePlus Nord सीरीज के स्मार्टफोन टॉप सेलिंग लिस्ट में शामिल थे।
यह भी पढ़ें – IRCTC की नई वेबसाइट पर कैसे करें लॉग-इन? क्या बनानी पड़ेगी नई आईडी?
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.