Last Updated:
Bhubaneswar News: 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए माइन ऑफिसर की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस उस वक्त हैरान रह गई, जब उसके घर से 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई. नोटों के ढेर इतने ज्यादा थे कि गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी. डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस देवब्रत मोहंती के खिलाफ यह कार्रवाई ओडिशा में ट्रैप केस से जुड़े सबसे बड़े कैश सीज़र के तौर पर दर्ज की गई है.
माइन ऑफिसर के घर से 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई.
दरअसल, कटक में तैनात डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस देवब्रत मोहंती को मंगलवार रात उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह एक लाइसेंसधारी कोयला कारोबारी से 30 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे. आरोप है कि वह कोयला डिपो संचालन को सुचारू बनाने और ट्रांसपोर्ट परमिशन दिलाने के बदले यह रकम मांग रहे थे.
क्या हुआ जब पड़ी रेड?
गिरफ्तारी के बाद बुधवार सुबह विजिलेंस ने भुवनेश्वर के पाटिया इलाके के श्री विहार स्थित उनके फ्लैट समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. तलाशी के दौरान अधिकारियों को ट्रॉली बैग और अलमारियों में भरे नोटों के ढेर मिले. कैश की मात्रा 4 करोड़ रुपये से ज्यादा होने के कारण मौके पर गिनती संभव नहीं थी, जिसके बाद नोट गिनने की मशीन मंगाई गई.
राज्य का सबसे बड़ा कैश सीज
ओडिशा विजिलेंस के डायरेक्टर यशवंत जेठावा के मुताबिक, यह राज्य में अब तक का सबसे बड़ा कैश सीजर है, जो किसी ट्रैप केस में सामने आया है. इसके अलावा मोहंती के ऑफिस ड्रॉअर से 1.20 लाख रुपये नकद, भुवनेश्वर के पहाला इलाके में दो मंजिला आलीशान मकान और करीब 130 ग्राम सोना भी बरामद किया गया है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.